लोगों की राय

बी एड - एम एड >> बीएड सेमेस्टर-2 तृतीय प्रश्नपत्र - शिक्षा के तकनीकी परिप्रेक्ष्य

बीएड सेमेस्टर-2 तृतीय प्रश्नपत्र - शिक्षा के तकनीकी परिप्रेक्ष्य

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :180
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2758
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बीएड सेमेस्टर-2 तृतीय प्रश्नपत्र - शिक्षा के तकनीकी परिप्रेक्ष्य - सरल प्रश्नोत्तर

प्रश्न- विभिन्न कक्षागत समस्याएँ बताइये तथा इन समस्याओं को दूर करने हेतु सुझाव दीजिए।

सम्बन्धित लघु उत्तरीय प्रश्न
एक शिक्षक किन व्यवहारगत समस्याओं का सामना करता है? समझाइये।

उत्तर-

कक्षागत सामान्य समस्याएँ
(Class-room General Problems)

शिक्षा मनोविज्ञान में शिक्षक द्वारा अपना अधिकांश समय विद्यार्थियों के साथ कक्षागत व्यवहार को जानने, जाँचने व बनाने मे लगाया जाता है। कक्षा की व्यवहारगतं समस्याओं का सामना करने तथा उनका समाधान करने हेतु शिक्षक को हमेशा तैयार रहना होता है। कक्षागत व्यवहार की मुख्य समस्याएँ निम्नलिखित हैं-

1. व्यक्तिगत अन्तर (Individual Differences) - कक्षागत व्यवहार सम्बन्धी मुख्य समस्या विद्यार्थियों का व्यक्तिगत अन्तर होता है। विद्यार्थियों के शारीरिक आकार व स्वरूप, शारीरिक कार्यों, गति सम्बन्धी क्षमताओं, बुद्धि, उपलब्धि, ज्ञान, रुचि, अभिवृत्ति एवं व्यक्तित्व की विशेषताओं में पाये जाने वाले अन्तरों को सिद्ध किया जा चुका है। कक्षा में विद्यार्थियों की शारीरिक, मानसिक, संवेगी भिन्नता के कारण विद्यार्थी के समक्ष समस्या आती है। इसका प्रभाव उनके निष्पादन पर होता है।

2. कक्षा से भाग जाना ( Escaping from the Class) - कुछ विद्यार्थियों की कक्षा से भाग जाने की आदत पड़ जाती है तथा ये अन्य सहपाठियों को भी कक्षा से भागने की सलाह देते हैं। इससे कक्षा का वातावरण ठीक नहीं रह पाता।

3. अच्छी योग्यता की समस्या (Problem of Good Worthiness) - कक्षा के छात्रों की योग्यता का स्तर अलग-अलग होता है तथा शिक्षण सामान्य होता है। बहुत कम ज्ञान रखने वाले विद्यार्थी सामान्य शिक्षण की दशा में पिछड़ने लगते हैं।

शिक्षक द्वारा पूरी कक्षा को एक ही गति से पढ़ाया जाता है। शिक्षक के सामने समस्या यह आती है कि छात्र समान गति से नहीं सीख पाते। एक ही आयु वर्ग के विद्यार्थियों में अधिगम की तत्परता का समान स्तर होना आवश्यक नहीं होता। उनकें अधिगम में अन्तर होने के कारण उनकी परिपक्वता की गति में अन्तर होता है।

4. गृहकार्य का भार (Load of Home Work) - छात्रों को प्रत्येक कालांश में गृहकार्य किये जाने के कारण कक्षागत अधिगम में उनकी रुचि नहीं रहती तथा उनका मन गृहकार्य करने में लगा रहता है। इससे उनकी निष्पत्ति पर कुप्रभाव पड़ता है।

5. भय (Fear) - कभी-कभी विद्यार्थी अपने शिक्षकों व साथियों से डरते रहते है तथा उनका भय उनके मन में बैठ जाता है। इसका उनके व्यक्तित्व पर प्रतिकूल प्रभाव होता है। उनका आत्मविश्वास घट जाता है तथा वे हीनभाव से ग्रसित हो जाते हैं।

6. क्रोध (Anger) - कक्षा में असामान्य व्यवहार के कारण विद्यार्थियों को क्रोध आता है। क्रोध का उनके विवेक पर प्रतिकूल प्रभाव होता है। विद्यार्थी की इच्छापूर्ति न हो पाने पर उन्हें क्रोध आ जाता है। इससे उनका कक्षागत व्यवहार असामान्य होने लगता है।

7. ज्ञानेन्द्रिय दोषों के कारण कठिनता (Difficulty due to Sense Organs Defects) - यदि कक्षा में कुछ विद्यार्थी दृष्टि एवं श्रवण दोष वाले हैं तो निकट एवं दूरदृष्टि के अनुसार उन्हें आगे या पीछे बैठाना होता है।

8. वाणी विकार (Speech Defects) - वाणी विकार से कक्षा में समस्या आती है। कुछ छात्र तुतलाने, हकलाने, अक्षर लोप, ध्वनि परिवर्तन आदि समस्याओं से ग्रस्त होते हैं। जबड़े, ओष्ठ, जीभ की क्रियाशीलता में कमी आदि के कारण कक्षागत व्यवहार असामान्य होता है।

9. विध्वंसात्मक प्रकृति (Destructive Nature) - कुछ विद्यार्थियों में तोड़-फोड़ की प्रवृत्ति होती है। कठोर अनुशासन, लम्बी बीमारी, असंतुलित भोजन, माता-पिता का अधिक हस्तक्षेप आदि होने से बच्चे विध्वंसात्मक प्रवृत्ति वाले हो जाते हैं।

10. झूठ बोलना (Tell a Lie) - बहाने बनाना, झूठ बोलने का मुख्य कारण होता है। झूठ बोलना, कक्षागत व्यवहार की समस्या का मुख्य कारण होता है। यदि विद्यार्थी गृहकार्य नहीं कर पाते तथा कक्षा में शिक्षक द्वारा पढ़ाये गये विषय बिन्दु को नहीं समझ पाते तो वे झूठ बोलने लगते हैं।

11. ईर्ष्या (Jealousy) - जब एक विद्यार्थी दूसरे विद्यार्थी को प्रगति करते देखता है तो उसके मन में उसके प्रति ईर्ष्या का भाव उत्पन्न होने लगता है। शिक्षक का पक्षपातपूर्ण व्यवहार इसका कारण हो सकता है।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book