|
बी एड - एम एड >> बीएड सेमेस्टर-2 तृतीय प्रश्नपत्र - शिक्षा के तकनीकी परिप्रेक्ष्य बीएड सेमेस्टर-2 तृतीय प्रश्नपत्र - शिक्षा के तकनीकी परिप्रेक्ष्यसरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
||||||
बीएड सेमेस्टर-2 तृतीय प्रश्नपत्र - शिक्षा के तकनीकी परिप्रेक्ष्य - सरल प्रश्नोत्तर
प्रश्न- शिक्षण की प्रकृति का वर्णन कीजिए।
उत्तर-
शिक्षण की प्रकृति व विशेषताएँ
(Nature and Characteristics of Teaching)
शिक्षण की विशेषताएँ / प्रकृति निम्नलिखित है-
1. शिक्षण एक विज्ञान है। शिक्षण से विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकरणों के बारे में कारण व वास्तविकता का ज्ञान प्रदान किया जाता है।
2. शिक्षण प्रभावाशाली तरीके से छात्रों को ज्ञान देने की एक कला होती हैं।
3. शिक्षण व्यक्तिगत, सामाजिक व शैक्षिक आवश्यकताओं की पूर्ति का प्रयत्न होता है।
4. शिक्षण में ज्ञान, दक्षता व गुणधर्म का विशेष रूप से उपयोग किया जाता है।
5. शिक्षण सतत्गामी प्रक्रिया होती है।
6. शिक्षण छात्रों को सामाजिक मूल्यों का अवबोध कराता है।
7. शिक्षण में परामर्श एवं निर्देशन शामिल होता है।
8. शिक्षक एवं छात्र के बीच होने वाली अन्तर्क्रिया को शिक्षण कहा जाता है।
9. अपने विषय का अच्छा ज्ञान रखने वाला शिक्षक अच्छा शिक्षण कार्य करने में सक्षम हो सकता है।
10. शिक्षण औपचारिक व अनौपचारिक हो सकता है।
11. शिक्षण में सम्प्रेषण किया जाता है।
12. शिक्षण से छात्र वातावरण व समाज के साथ समायोजन स्थापित करने में सक्षम बनते हैं।
13. शिक्षण से छात्र ज्यादा से ज्यादा सीखने हेतु प्रेरित होते है।
14. शिक्षक, छात्र एवं शिक्षा तीनों शिक्षण के प्रमुख आयाम हैं।
|
|||||










