लोगों की राय

बी एड - एम एड >> बीएड सेमेस्टर-2 तृतीय प्रश्नपत्र - शिक्षा के तकनीकी परिप्रेक्ष्य

बीएड सेमेस्टर-2 तृतीय प्रश्नपत्र - शिक्षा के तकनीकी परिप्रेक्ष्य

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :180
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2758
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बीएड सेमेस्टर-2 तृतीय प्रश्नपत्र - शिक्षा के तकनीकी परिप्रेक्ष्य - सरल प्रश्नोत्तर

 

प्रश्न- ई-लर्निंग की विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।

उत्तर-

ई-लर्निंग की विशेषताएँ निम्नलिखित हैं-

(1) अधिगम प्रक्रिया को प्रभावशाली बनाना - ई-अधिगम तकनीक की सहायता से अधिगम प्रक्रिया को प्रभावशाली बनाने में सहायता मिलती है।

(2) लचीली और ज्ञानपूर्ण शिक्षण विधियाँ - ई-लर्निंग की शिक्षण विधियाँ व्यापक ज्ञान से भरपूर होती हैं, जिसका लाभ अधिगमकर्ता को मिलता है। 

(3) मूल्यांकन में शीघ्रता - ई-लर्निंग के माध्यम से अधिगम प्रक्रिया का तत्काल मूल्यांकन संभव होता है।

(4) ज्ञान-प्रबन्धन - ई-लर्निंग द्वारा ज्ञान का प्रबन्धन संभव होता है। इस प्रणाली द्वारा अधिगम के उद्देश्यों को स्थापित करने के साथ-साथ उन उद्देश्यों की प्राप्ति में अर्जित प्रगति को मापा जा सकता है।

(5) सुविधानुसार अधिगम - इस विधि द्वारा हम अपनी सुविधानुसार सीख सकते हैं। इसमें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, टेलीकॉन्फ्रेंसिंग आदि का प्रयोग किया जा सकता है।

(6) किसी तकनीकी की उप-प्रणाली नहीं - ई-लर्निंग किसी तकनीकी की उप- प्रणाली नहीं है।

(7) अधिक विस्तृत सम्प्रत्यय - ई-लर्निंग सम्प्रत्यय में कम्प्यूटर और वेब तकनीकियों का प्रयोग किया जाता है।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book