बी एड - एम एड >> बीएड सेमेस्टर-2 तृतीय प्रश्नपत्र - शिक्षा के तकनीकी परिप्रेक्ष्य बीएड सेमेस्टर-2 तृतीय प्रश्नपत्र - शिक्षा के तकनीकी परिप्रेक्ष्यसरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
बीएड सेमेस्टर-2 तृतीय प्रश्नपत्र - शिक्षा के तकनीकी परिप्रेक्ष्य - सरल प्रश्नोत्तर
उत्तरमाला
1. (b)
2. (d)
3. (c)
4. (d)
5. (d)
6. (a)
7. (d)
8. (c)
9. (d)
10. (d)
11. (c)
12. (b)
13. (d)
14. (c)
15. (d)
अध्याय-4 कम्प्यूटर सहायक अनुदेशन : अर्थ, परिभाषा, बुनियादी अवधारणा एवं विभिन्न प्रकार के साधन
(Computer Assisted Instruction : Meaning, Definition, Basic Assumption and Types of Modes)
प्रश्न- कम्प्यूटर सहायक अनुदेशन के उपयोगों का वर्णन कीजिए।
अथवा
शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया में संगणक की भूमिका क्या है?
उत्तर-
कम्प्यूटर सहाय अनुदेशन प्रणाली की उपयोगिता या गुण
(Application or Merits of Computer Assisted Instruction)
1. इस प्रणाली का उपयोग कई प्रकार के विषयों के अनुदेशन में किया जा सकता है।
2. कम्प्यूटर की सहायता से, छात्रों को व्यक्तिनिष्ठ पाठ उपलब्ध कराए जा सकते हैं।
3. कम्प्यूटर के द्वारा, विशाल सूचनाओं के भण्डार को संचित एवं व्यवस्थित किया जा सकता है।
4. कम्प्यूटर के द्वारा छात्रों की आवश्यकतानुसार कार्य का चयन किया जा सकता है।
5. छात्रों को अपनी अनुक्रियाएँ करने का अवसर प्राप्त होता है।
6. छात्रों के उत्तर के उसी समय पुष्टि हो जाती है।
7. अनुदेशन के प्रति, छात्रों में रुचि, सजगता, तत्परता का विकास होता है।
8. अभिक्रमित रूप में गठित सामग्री को, रुचिपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया जाना सम्भव है।
9. एक पाठ्यवस्तु के कई अनुदेशनों का वैयक्तिक अनुदेशन के आधार पर, विभिन्न योग्यताओं वाले छात्रों को, अध्ययन का अवसर प्राप्त होता है।
10. कम्प्यूटर अध्यापक के लिए प्रभाव रूप से सहायक है।
11. प्रस्तुतीकरण के साथ-साथ, छात्रों की अनुक्रियाओं का अवलोकन भी किया जाता है।
12. कम्प्यूटर से छात्रों के पूर्ण ज्ञान के सम्बन्ध में निर्णय लिया जा सकता है।
13. शैक्षिक निर्देशन के क्षेत्र में यह छात्रों की त्रुटियों का उपचारात्मक हल करता है।
14. शोध कार्य में, प्रदत्तों के संकलन एवं विश्लेषण में सहायक है।
15. छात्रों के उत्तरों का अंकन व उनकी उपलब्धि का रिकार्ड रखने में सहायक है।
16. छात्रों को, उनकी अनुक्रिया के उपरान्त, निरन्तर, पुनर्बलन देने में भी कम्प्यूटर सहाय अनुदेशन प्रणाली सहायक है।
|