लोगों की राय

बी एड - एम एड >> बीएड सेमेस्टर-2 तृतीय प्रश्नपत्र - शिक्षा के तकनीकी परिप्रेक्ष्य

बीएड सेमेस्टर-2 तृतीय प्रश्नपत्र - शिक्षा के तकनीकी परिप्रेक्ष्य

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :180
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2758
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बीएड सेमेस्टर-2 तृतीय प्रश्नपत्र - शिक्षा के तकनीकी परिप्रेक्ष्य - सरल प्रश्नोत्तर

प्रश्न- शाखीय अभिक्रमित अनुदेशन की विशेषताएँ बताइए।

उत्तर-

शाखीय अभिक्रमित अनुदेशन की विशेषताएँ
(Characteristics of Branching Programmed Instruction)

1. इसमें लिया गया फ्रेम का आकार अपेक्षाकृत बड़ा होता है।

2. शाखीय अभिक्रमित अनुदेशन में विद्यार्थी को प्रश्न का उत्तर स्वयं निर्मित नहीं करना पड़ता अपितु उसे दिए गए विकल्पों में से चुनना पड़ता है। चुनने में उसे सरलता रहती है।

3. इसमें कई विकल्पों में से उसे सही विकल्प को चुनना होता है, इससे विद्यार्थी की तार्किक शक्ति का विकास होता है।

4. शाखीय अभिक्रमित अनुदेशन में यह बताया जाता है कि विद्यार्थी गलत क्यों है? उसके स्पष्टीकरण से उसे अपनी त्रुटि का आभास भी होता है।

5. प्रतिभावान छात्रों के लिए यह समय की बचत करता है।

6. शाखीय - अभिक्रमित अनुदेशन में विद्यार्थी की क्षमताओं को अधिक महत्त्व प्रदान किया गया है।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book