|
बी एड - एम एड >> बीएड सेमेस्टर-2 तृतीय प्रश्नपत्र - शिक्षा के तकनीकी परिप्रेक्ष्य बीएड सेमेस्टर-2 तृतीय प्रश्नपत्र - शिक्षा के तकनीकी परिप्रेक्ष्यसरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
||||||
बीएड सेमेस्टर-2 तृतीय प्रश्नपत्र - शिक्षा के तकनीकी परिप्रेक्ष्य - सरल प्रश्नोत्तर
प्रश्न- रेखीय-अभिक्रमित अनुदेशन किन धारणाओं पर आधारित है?
उत्तर-
रेखीय-अभिक्रमित-अनुदेशन की अवधारणाएँ
यह अभिक्रमित-अनुदेशन निम्न धारणाओं पर आधारित है-
1. यह त्रुटियों को महत्त्व नहीं देता है, इसका मानना है कि बालक कम त्रुटियाँ करने से अधिक सीखता है।
2. पाठ्य-वस्तु को बोधगम्य बनाने के लिए इसे विद्यार्थी के सम्मुख छोटे-छोटे पदों में प्रस्तुत किया जाता है।
3. छात्र सीखने की स्वगति से अधिक सीखता है।
4. बालक यदि सक्रिय रहे तो उसका अधिगम प्रभावी रूप से होता है।
5. अनुक्रिया उत्पन्न होते ही यदि उसको सही बताकर उसकी प्रतिपुष्टि की जाए तो अधिगम अधिक स्थायी बनेगा।
|
|||||










