लोगों की राय

बी एड - एम एड >> बीएड सेमेस्टर-2 तृतीय प्रश्नपत्र - शिक्षा के तकनीकी परिप्रेक्ष्य

बीएड सेमेस्टर-2 तृतीय प्रश्नपत्र - शिक्षा के तकनीकी परिप्रेक्ष्य

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :180
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2758
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बीएड सेमेस्टर-2 तृतीय प्रश्नपत्र - शिक्षा के तकनीकी परिप्रेक्ष्य - सरल प्रश्नोत्तर

प्रश्न- फ्लैण्डर्स की अन्तःक्रिया विश्लेषण प्रणाली के अन्तर्गत प्रेक्षण या निरीक्षण से संबंधित मुख्य नियम कौन-कौन से हैं? संक्षेप में स्पष्ट कीजिए।

उत्तर-

इस विधि में प्रेक्षण के लिए विशेष नियमों का पालन किये बिना इस विधि का प्रयोग संभव नहीं है। अतः प्रेक्षक को इन नियमों का मौखिक ज्ञान बहुत आवश्यक है। प्रेक्षण के लिए आवश्यक नियम निम्नलिखित हैं-

(1) जब वह स्पष्ट न हो कि व्यवहार किस वर्ग से संबंधित है तो पाँचवें वर्ग से सबसे दूर वाले वर्ग का क्रमांक नोट करना चाहिए। यदि वर्ग -2 और वर्ग-3 में कोई निर्णय नहीं हो पाता तो वर्ग-5 से वर्ग-2 ही सबसे दूर पड़ता है, अतः वर्ग -2 का ही क्रमांक नोट करना चाहिए।

(2) यदि शिक्षक की वार्ता का रुझान लगातार प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष है तो प्रेक्षण में तब तक वर्ग में प्रेक्षक द्वारा परिवर्तन करना चाहिए, जब तक कि शिक्षक द्वारा परिवर्तन का स्पष्ट संकेत न मिले।

(3) प्रेक्षक को कभी भी स्वयं का दृष्टिकोण प्रयोग नहीं करना चाहिए।

(4) तीन सेकेण्ड में यदि एक से अधिक वर्ग सक्रिय हो जो सभी वर्गों के क्रमांक नोट किये जाने चाहिए। यदि तीन सेकेण्ड में कोई परिवर्तन नहीं होता तो उसी वर्ग के क्रमांक को दोहराना चाहिए ।

(5) यदि मौन तीन सेकेण्ड से अधिक हो तो उसे वर्ग-10 के अंतर्गत रिकॉर्ड किया जाना चाहिए।

(6) यदि शिक्षक विद्यार्थी को उसके नाम से पुकारता है तो उसे वर्ग 4 के अंतर्गत रिकॉर्ड किया जाए।

(7) यदि शिक्षक छात्र के उत्तर को दोहराता है और वह सही है तो इस व्यवहार का सम्बन्ध वर्ग-2 से होता है।

(8) जब शिक्षक विद्यार्थी का विचार सुनता है और कहता है कि उस विचार को बहस के लिए स्वीकार कर लिया गया है तो इस व्यवहार का सम्बन्ध वर्ग-3 से माना जाता है।

(9) यदि एक विद्यार्थी दूसरे विद्यार्थी की वार्ता के बाद अपनी वार्ता शुरू कर देता है, तो वर्ग-9 और वर्ग-8 के बीच, वर्ग-10 का क्रमांक लिख दिया जाता है।

(10) सब ठीक है, ओके आदि शब्दों का सम्बन्ध वर्ग-2 से होता है

(11) शिक्षक मजाक करता है कि बिना विद्यार्थी को निशाना बनाए तो यह वर्ग -2 है और यदि वह किसी विद्यार्थी को लेकर उसका मजाक उठाए तो वर्ग-7 के अंतर्गत आता है।

(12) यदि सभी विद्यार्थी एक छोटे से प्रश्न के उत्तर में सभी इकट्ठे बोल पड़ते हैं तो वर्ग-8 का क्रमांक नोट किया जाता है।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book