लोगों की राय

बी एड - एम एड >> बीएड सेमेस्टर-2 तृतीय प्रश्नपत्र - शिक्षा के तकनीकी परिप्रेक्ष्य

बीएड सेमेस्टर-2 तृतीय प्रश्नपत्र - शिक्षा के तकनीकी परिप्रेक्ष्य

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :180
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2758
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बीएड सेमेस्टर-2 तृतीय प्रश्नपत्र - शिक्षा के तकनीकी परिप्रेक्ष्य - सरल प्रश्नोत्तर

प्रश्न- फ्लैण्डर की 'दस वर्गीय प्रविधि' से सम्बन्धित आधारभूत धारणाओं को संक्षेप में वर्णन कीजिए।

उत्तर-

फ्लैण्डर की 'दस वर्गीय प्रविधि' की निम्नलिखित आधारभूत धारणाएँ हैं-

(1) सामान्य कक्षा-शिक्षण में शाब्दिक व्यवहार की प्रमुखता रहती है। अधिकांश समय में कक्षा में कोई-न-कोई अवश्य बोलता है।

(2) यद्यपि कक्षा में शाब्दिक व्यवहार के साथ अशाब्दिक व्यवहार भी होता है किन्तु शाब्दिक व्यवहार का विश्वसनीयता के साथ निरीक्षण किया जा सकता है तथा यह कक्षा के सम्पूर्ण व्यवहार का शुद्ध प्रतिनिधित्व करता है।

(3) शिक्षार्थियों पर अध्यापक का प्रभाव ज्यादा होता है। शिक्षार्थी व्यवहार शिक्षक व्यवहार से प्रभावित होता है।

(4) विशेषतः अध्यापक को कक्षागत व्यवहार शिक्षार्थियों को अधिक प्रभावित करता है।

(5) अध्यापक प्रक्रिया में अध्यापक और शिक्षार्थी के बीच का सम्बन्ध एक महत्वपूर्ण तत्व होता है।

(6) कक्षा का प्रजातांत्रिक वातावरण शिक्षार्थियों के उच्चस्तरीय निष्पत्तियों को प्रोत्साहन देता है।

(7) अध्यापक के प्रजातांत्रिक व्यवहार को शिक्षार्थी अधिक पसंद करते हैं और प्रशंसा भी करते हैं।

(8) अधिगम की प्रक्रिया में कक्षा का वातावरण महत्त्वपूर्ण स्थान रखता है।

(9) अध्यापक के कक्षागत शाब्दिक व्यवहार का निरीक्षण वस्तुनिष्ठ रूप से किया जा सकता है।

(10) इस प्रविधि को अध्यापक व्यवहार के सुधार तथा परिवर्तन में पृष्ठपोषण प्रविधि के रूप में प्रयुक्त किया जा सकता है।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book