|
बी एड - एम एड >> बीएड सेमेस्टर-2 तृतीय प्रश्नपत्र - शिक्षा के तकनीकी परिप्रेक्ष्य बीएड सेमेस्टर-2 तृतीय प्रश्नपत्र - शिक्षा के तकनीकी परिप्रेक्ष्यसरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
||||||
बीएड सेमेस्टर-2 तृतीय प्रश्नपत्र - शिक्षा के तकनीकी परिप्रेक्ष्य - सरल प्रश्नोत्तर
प्रश्न- फ्लैण्डर्स की अन्तःक्रिया वर्ग पद्धति के उद्देश्यों तथा अवधारणाओं को संक्षेप में वर्णन कीजिए।
उत्तर-
फ्लैण्डर्स की अन्तःक्रिया वर्ग पद्धति के निम्नलिखित उद्देश्य हैं-
(1) कक्षा में अन्तः क्रिया द्वारा शिक्षक के व्यवहार की पहचान करना।
(2) उपचारात्मक व्यूह-रचनाओं का निर्माण करना।
(3) इस विधि द्वारा शिक्षक व्यवहार के बारे में वस्तुनिष्ठ आँकड़े और क्रमबद्ध अभिलेख इकट्ठा करना।
धारणाएँ-
(1) अधिगम की सम्पूर्ण प्रक्रिया में कक्षा वातावरण बहुत महत्वपूर्ण होता है।
(2) अन्तःक्रिया में अध्यापक तथा विद्यार्थी का सम्बन्ध महत्त्वपूर्ण होता है।
(3) अध्यापक का व्यवहार विद्यार्थियों के व्यवहार को प्रभावित करता है।
(4) प्रजातन्त्रात्मक वातावरण विद्यार्थी की निष्पति को प्रभावित करती है।
(5) शाब्दिक व्यवहार अशाब्दिक व्यवहार से अधिक विश्वसनीय होता है।
(6) पृष्ठपोषण द्वारा कक्षा-कक्ष व्यवहार में परिवर्तन किया जा सकता है।
(7) शिक्षक के कक्षा में व्यवहारों का निरीक्षण वस्तुनिष्ठ ढंग से किया जा सकता है।
(8) कक्षा में प्रजातांत्रिक व्यवहार को अधिक सराहा जाता है।
|
|||||










