लोगों की राय

बी एड - एम एड >> बीएड सेमेस्टर-2 तृतीय प्रश्नपत्र - शिक्षा के तकनीकी परिप्रेक्ष्य

बीएड सेमेस्टर-2 तृतीय प्रश्नपत्र - शिक्षा के तकनीकी परिप्रेक्ष्य

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :180
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2758
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बीएड सेमेस्टर-2 तृतीय प्रश्नपत्र - शिक्षा के तकनीकी परिप्रेक्ष्य - सरल प्रश्नोत्तर

प्रश्न- प्रयोगशाला विधि प्रतिमान की विवेचना कीजिए।

उत्तर-

प्रयोगशाला विधि प्रतिमान
(Laboratory Method Model)

इस प्रतिमान का विकास अमेरिका के राष्ट्रीय प्रशिक्षण प्रयोगशाला (NTL) में बेथल तथा मेन (Bathal and Maine) ने किया। इसका मूल उद्देश्य छात्रों की पारस्परिक व सामूहिक क्षमताओं तथा कौशलों का विकास करना है। इनसे उनमें वैयक्तिक जागरूकता बढ़ती है और वे गतिशील बनते हैं। इस प्रतिमान के निम्नलिखित मूल तत्व हैं-

(1) उद्देश्य (Focus) - प्रयोगात्मक विधि प्रतिमान का लक्ष्य छात्रों का वैयक्तिक (Individual) तथा सामूहिक विकास करना है।

(2) संरचना (Syntax) - प्रशिक्षण की संरचना में व्यक्ति अथवा समूह की प्रकृति तथा आवश्यकताओं पर विचार किया जाता है। समस्त क्रियाओं की रूपरेखा तैयार करके इसे सम्पन्न किया जाता है।

(3) सामाजिक प्रणाली (Social System) - शिक्षक तथा छात्र के मध्य अन्तर्क्रिया होती है। इसमें छात्र अधिक सक्रिय रहते हैं और स्वतन्त्रतापूर्वक कार्य करते हैं। शिक्षक का कार्य उन्हें उत्प्रेरित करना है। सामाजिक प्रणाली पुनर्बलन का कार्य करती है। प्रशिक्षण कार्य प्रजातान्त्रिक आधारों पर सम्पन्न होता है।

(4) मूल्यांकन प्रणाली (Evaluation System) - इस प्रतिमान के मूल्यांकन में प्रयोगात्मक परीक्षाओं का स्थान महत्त्वपूर्ण है। छात्रों के अनुभव, कौशल व क्षमताओं की जाँच की जाती है। यह प्रतिमान छात्रों के समायोजन के लिए बहुत उपयुक्त है। इससे छात्र गतिशील (Dynamic) बनते है।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book