लोगों की राय

बी एड - एम एड >> बीएड सेमेस्टर-2 तृतीय प्रश्नपत्र - शिक्षा के तकनीकी परिप्रेक्ष्य

बीएड सेमेस्टर-2 तृतीय प्रश्नपत्र - शिक्षा के तकनीकी परिप्रेक्ष्य

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :180
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2758
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बीएड सेमेस्टर-2 तृतीय प्रश्नपत्र - शिक्षा के तकनीकी परिप्रेक्ष्य - सरल प्रश्नोत्तर

प्रश्न- कम्प्यूटर नेटवर्क कितने प्रकार के होते हैं ? विस्तृत रूप से विवेचना कीजिए।

उत्तर-

विस्तृत रूप से कम्प्यूटर नेटवर्क तीन प्रकार के होते हैं जो कि निम्नलिखित हैं-

1. लैन (LAN) - LAN जिसका पूरा नाम Local Area Network है, यह एक ऐसा निजी नेटवर्क है जो एक ही इमारत के अन्दर प्रयोग में लाया जाता है। यह निजी कम्प्यूटर्स और कुछ बड़े कम्प्यूटर्स जो कि किसी दफ्तर या औद्योगिक संयत्र के अन्दर लगे होते हैं तथा जिसके साथ कई आउटपुट उपकरण लगे होते हैं, प्रयोग में लाये जाते हैं। इसमें जोड़े गये कम्प्यूटर्स में से केवल एक ही कम्प्यूटर समय पर कार्य करता है। इस नेटवर्क के अन्दर मुख्य रूप से प्रयोग करने वाली तकनीक जिसमें एक लम्बी केबल के साथ सभी कम्प्यूटर्स को जोड़ दिया जाता है, जिसमें 10 से 100MBPS की डेटा की प्रवाह गति होती है। इसी के साथ ही डेटा के प्रवाह में देरी की सम्भावना नगण्य होती है।

2. MAN - MAN का पूरा नाम मेट्रोपोलिटिन एरिया नेटवर्क है। यह नेटवर्क लैन (LAN) के समान होता है इसका विस्तार लैन की अपेक्षा अधिक होता है। इस नेटवर्क से कम्प्यूटर एक शहर के अन्दर तारों के द्वारा आपस में जुड़ते हैं परन्तु बीच-बीच में इसमें एम्प्लीफायर्स का प्रयोग होता है जिससे कि डेटा नष्ट न हो, यह भी निजी नेटवर्क हो सकता है। आजकल हमें महानगरों में केबिल इन्टरनेट देखने को मिलते हैं यह इसी नेटवर्क का उत्कृष्ट उदाहरण है।

3. वैन (WAN) - WAN इसका पूरा नाम वाइड एरिया नेटवर्क है, इस तरह के नेटवर्क के लिए एक पूरा देश या एक पूरा महाद्वीप लिया जाता है जिसमें बहुत सी कम्प्यूटर की मशीनें लगी होती हैं, जिसे मेजबान कहते हैं इसे एक छोटे से नेटवर्क से जोड़ा जाता है। जिसका कार्य एक मशीन के द्वारा दूसरे मशीन को डाटा पहुँचाना होता है।

इस नेटवर्क के अन्दर दो ऐसे कारक होते हैं जो कि मुख्य हैं - डेटा प्रवाहित करने के लिए तारें तथा स्विच। स्विच एक तरह से ट्रेन्ड कम्प्यूटर हैं जो दो या दो से अधिक तारों के मध्य लगे होते हैं जब डेटा अन्दर आने वाली तार से आता है तो स्विच उसे डेटा के प्रवाह के लिए चुनता जहाँ डेटा को जाना होता है सामान्यतः इस स्विचित कम्प्यूटर्स को Router कहते हैं। इस नेटवर्किंग के तहत सैटेलाइट का प्रयोग किया जाता है। प्रत्येक Router का एक एन्टीना होता है जिससे डेटा का प्रेषण प्राप्त किया जा सकता है।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book