|
बी एड - एम एड >> बीएड सेमेस्टर-2 तृतीय प्रश्नपत्र - शिक्षा के तकनीकी परिप्रेक्ष्य बीएड सेमेस्टर-2 तृतीय प्रश्नपत्र - शिक्षा के तकनीकी परिप्रेक्ष्यसरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
||||||
बीएड सेमेस्टर-2 तृतीय प्रश्नपत्र - शिक्षा के तकनीकी परिप्रेक्ष्य - सरल प्रश्नोत्तर
प्रश्न- कम्प्यूटर नेटवर्क के विभिन्न घटकों का वर्णन कीजिए।
उत्तर-
कम्प्यूटर नेटवर्क के विभिन्न घटक है जो कि निम्नलिखित है-
1. सर्वर - एक ऐसा कम्प्यूटर जो नेटवर्क में लगा होकर मुख्य रूप से अन्य सभी कम्प्यूटर से जुड़ा होता है और प्रत्येक कम्प्यूटर की रिक्वेस्ट को ग्रहण करके मनचाही सूचना को प्रदान करता है, सर्वर कहलाता है, इसी कम्प्यूटर पर नेटवर्क का डाटा और इन्फॉर्मेशन संग्रहित होता है। जब कभी किसी कम्प्यूटर को डेटा की आवश्यकता पड़ती है तो वह सबसे पहले सर्वर को डेटा प्राप्त करने के लिए रिक्वेस्ट भेजता है तब सर्वर जाँच करता है कि वह इस डेटा को प्राप्त करने का अधिकारी है या नहीं। इस प्रकार हम यह कह सकते हैं कि यह वह कम्प्यूटर है जो कि नेटवर्क यूजर्स को शेयर किये जाने वाले संसाधन उपलब्ध करता है।
2. क्लाइन्ट - नेटवर्क के सर्वर से जुड़े वह कम्प्यूटर जो किसी सर्वर द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले संसाधनों को एक्सेस करते हैं, क्लाइट कहलाते हैं।
3. मीडिया - केबल्स के माध्यम से नेटवर्क कम्प्यूटर के मध्य फिजिकल कनेक्शन्स किया जाता है उसे मीडिया कहते हैं, इन केबल्स को कम्यूनिकेशन चैनल कहते हैं। नेटवर्क में इन्हीं केबल्स के माध्यम से डेटा एक स्थान से दूसरे स्थान तक प्रवाहित किया जाता है।
4. शेयर्ड डेटा - इसका आशय उन फाइल्स से होता है जो सर्वर द्वारा नेटवर्क में क्लाइन्ट्स को उपलब्ध कराई जाती है।
5. नेटवर्क इन्टरफेस कार्ड - नेटवर्क इन्टरफेस कार्ड का प्रयोग सर्वर तथा वर्वस्टेशन्स अथवा नोड्स में सम्पर्क स्थापित करने के लिए किया जाता है। हार्डवेयर इस नेटवर्क को स्थापित करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण होता है जो कि सभी कम्प्यूटर्स अथवा सर्वर पर लगा होता है। यही कार्ड रिक्वेस्ट को ग्रहण करता है और उसे सर्वर तक पहुँचाने का कार्य करता है। जो कि रिक्वेस्ट के अनुरूप सूचनाएं प्रेषित करने के लिए नोट तथा वर्कस्टेशन के नेटवर्क इन्टरफेस कार्ड से सम्पर्क को स्थापित करता है।
6. शेयर्ड पेरिफेरल डिवाइसेज - इसका आशय सर्वर्स द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले प्रिन्टर्स, हार्ड डिस्क और अन्य पेरिफेरल डिबाइसेज से है।
|
|||||










