लोगों की राय

बी एड - एम एड >> बीएड सेमेस्टर-2 तृतीय प्रश्नपत्र - शिक्षा के तकनीकी परिप्रेक्ष्य

बीएड सेमेस्टर-2 तृतीय प्रश्नपत्र - शिक्षा के तकनीकी परिप्रेक्ष्य

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :180
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2758
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बीएड सेमेस्टर-2 तृतीय प्रश्नपत्र - शिक्षा के तकनीकी परिप्रेक्ष्य - सरल प्रश्नोत्तर

प्रश्न- नेटवर्क से आप क्या समझते हैं? कम्प्यूटर नेटवर्क की अवधारणा स्पष्ट कीजिए।

उत्तर-

नेटवर्क
(Network)

जब किसी एक उद्देश्य के लिए अनेक पृथक-पृथक इकाइयाँ एक साथ कार्य करती हैं तो, नेटवर्क बनाती हैं। नेटवर्क में स्थित इकाइयाँ आपस में एक-दूसरे से किसी न किसी रूप में सम्बद्ध होती हैं।

उदाहरण के लिए, हम इसे इस प्रकार से समझ सकते हैं एक उत्पाद बनाने वाली कम्पनी अपने उत्पाद को ग्राहकों तक पहुँचाना है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए उत्पादक से प्रयोगकर्ता के मध्य जुड़े अनेक व्यक्ति एक नेटवर्क को स्थापित करते हैं, ऐसा नहीं है कि इस नेटवर्क से जुड़ने में व्यक्ति का अपना कोई स्वार्थ नहीं होता, उसकी स्वार्थ सिद्धि के साथ-साथ उसका उद्देश्य भी पूर्ण होता है।

कम्प्यूटर नेटवर्क

जब दो या दो से अधिक कम्प्यूटर आपस में किसी माध्यम से जुड़े हों और आपस में विभिन्न डेटा और सूचनाओं का आदान-प्रदान करने की स्थिति में हों तो, ये एक कम्प्यूटर नेटवर्क स्थापित करते हैं।

एक बड़ा कम्प्यूटर जिससे कि कई कम्प्यूटर्स एक साथ जुडते हैं जिन पर कार्य करने वाला अपने कम्प्यूटर पर तो कार्य कर ही सकता है साथ ही बड़े कम्प्यूटर की सहायता भी ले सकता है, कम्प्यूटर नेटवर्क कहलाता है।

सबसे महत्वपूर्ण तथ्य कम्प्यूटर में प्रयोग होने वाला डाटा होता है जिसकी गणना की जाती है तथा गणना करके इसे सूचना के रूप में परिवर्तित किया जाता है। कम्प्यूटर नेटवर्क के अन्तर्गत एक बड़े कम्प्यूटर में सारा डाटा व सूचनाएँ होती है और उनके साथ अन्य कम्प्यूटरों को जोड़ दिया जाता है। जो अपना व उनका डेटा तो शेयर कर ही सकते हैं साथ में आपस में जुड़े हुए कम्प्यूटर भी आपस में डाटा शेयर कर सकते हैं।

इसके द्वारा सब अपना-अपना कार्य तीव्र गति से कर सकते हैं तथा सारा डेटा व सूचनाओं को एक ही जगह पर सुरक्षित रखा जा सकता है।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book