|
बी एड - एम एड >> बीएड सेमेस्टर-2 तृतीय प्रश्नपत्र - शिक्षा के तकनीकी परिप्रेक्ष्य बीएड सेमेस्टर-2 तृतीय प्रश्नपत्र - शिक्षा के तकनीकी परिप्रेक्ष्यसरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
||||||
बीएड सेमेस्टर-2 तृतीय प्रश्नपत्र - शिक्षा के तकनीकी परिप्रेक्ष्य - सरल प्रश्नोत्तर
प्रश्न- सर्च टेक्नीक का वर्णन कीजिए।
उत्तर-
वेब पर सूचनाओं का विशाल भण्डार उपलब्ध है परन्तु यहाँ पर वांछित सूचनाओं को खोजना, सरल नहीं है । इन्टरनेट पर वांछित सूचना को सर्च करने के लिए हमें निम्नलिखित सर्च टेकनीक का प्रयोग करना चाहिए-
1. इण्टरनेट पर वांछित सूचना को खोजने के लिए टैक्स्ट को प्रश्न के रूप में टाइप न करके सिर्फ की-वर्डस को टाइप करना चाहिए। उदाहरण के तौर पर यदि हम सर्च बॉक्स में What is the syllabus for B.Ed? टाइप करें तो सर्च इन्जन में इससे सम्बन्धित हजारों परिणाम प्रदर्शित होंगे। जिसमें अधिकतर ऐसे होंगे जो हमारे लिए अनुपयोगी और असंगत होंगे। यह इसलिए होगा क्योंकि सर्च इन्जन प्रत्येक शब्द को एक की-वर्ड के रूप में प्रयोग करता है और प्रत्येक के लिए अलग-अलग सर्च करता है।
2. यदि हम की वर्ड्स के पैटर्न को सर्च करते हैं तो वाइल्ड कार्डस का (* या ?) का प्रयोग किया जाता है, वाइल्ड कार्ड * का प्रयोग सर्च टैक्स्ट के अन्तर्गत एक से अधिक कैरेक्टर्स तथा वाइल्ड कार्ड का प्रयोग किसी एक कैरेक्टर्स के प्रतिस्थापन के लिए करते हैं।
3. सर्च के परिणाम के लिए यदि कोई शब्द निश्चित रूप से सम्मिलित हो तो सर्च टैक्स्ट में उस शब्द के पहले जोड़ (+) के चिन्ह को लगा दिया जाता है।
4. लोअरकेस के वर्ड्स केस सेन्सिटिव नहीं होते वहीं अपरकेस वर्ड्स केस सेन्सिटिव होते हैं जैसे कि यदि हम Computer टाइप करते हैं तो यह COMPUTER, Computer आदि शब्दों के लिए सर्च करेगा लेकिन यदि COMPUTER को टाइप करते हैं तो यह केवल COMPUTER शब्द को ही सर्च करेगा।
5. सर्च बाक्स में सर्च टैक्स्ट के रूप प्रयोग करने के लिए वाक्य को डबल कोट के अन्दर लिखना पड़ता है। जब हम ऐसा नहीं करते हैं तो सर्च इंजन, टैक्स्ट को सर्च करते समय स्टॉप वर्ड्स को नजरअंदाज कर देता है।
|
|||||










