|
बी एड - एम एड >> बीएड सेमेस्टर-2 तृतीय प्रश्नपत्र - शिक्षा के तकनीकी परिप्रेक्ष्य बीएड सेमेस्टर-2 तृतीय प्रश्नपत्र - शिक्षा के तकनीकी परिप्रेक्ष्यसरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
||||||
बीएड सेमेस्टर-2 तृतीय प्रश्नपत्र - शिक्षा के तकनीकी परिप्रेक्ष्य - सरल प्रश्नोत्तर
प्रश्न- मल्टीमीडिया में ग्राफिक्स के महत्व का वर्णन कीजिए।
उत्तर-
मल्टीमीडिया में ग्राफिक्स के महत्व - ग्राफिक्स के विभिन्न प्रकार के रूप जैसे कि - चार्ट, फोटो आदि हैं। अपने व्यापार को प्रदर्शित करने के लिए चित्रों का चुनाव एक अत्यंत महत्वपूर्ण मार्केटिंग निर्णय है, चित्र ऐसे होने चाहिए जो कि उपभोक्ता को आकर्षित करें।
हमारे जीवन से सम्बन्धित ग्राफिक्स विभिन्न क्षेत्रों में उपयोग होते हैं जैसे कि वेब डिजाइनिंग, शिक्षा, व्यापार, मनोरंजन, अनुसंधान, घरों में मेडिकल तथा इंजीनियरिंग।
ग्राफिक्स का उपयोग हम वेब की रचना के लिए करते हैं जिससे हम विभिन्न प्रकार के क्षेत्रों की आवश्यकताओं को पूरा कर सकते हैं।
वेबसाइट की डिजाइन के लिए निम्नलिखित सुझाव हैं जैसे कि-
1. स्पष्टता - एक स्पष्ट वेब पेज में वस्तुएं उनके महत्व के अनुसार होनी चाहिए तथा साथ ही सम्बन्धित वस्तु विषय-वस्तु के अनुकूल होनी चाहिए।
2. रंग - रंगों के साथ एक पेज ज्यादा सजीव तथा सुव्यवस्थित प्रदर्शित होता है। हालांकि ज्यादा रंगों का प्रयोग विजिटर के मस्तिष्क में एक उलझन पैदा करता है, इसलिए रंगों को संतुलित रूप में प्रयोग करना चाहिए।
3. ग्राफिक्स डिजाइन पर 3D प्रभाव - 3D बेहतर परिणाम प्रदान कर सकती है इन्हें फाइल पूर्ण साइज के अनुकूल पेज पर जोड़ा जा सकता है।
4. लोगो डिजाइन - मार्केटिंग के क्षेत्र में लोगो महत्वपूर्ण होते हैं क्योंकि विज्ञापन तथा साइटों पर लोगो का उपयोग उत्पाद को पहचान दिलाने में सहायता करता है। साथ ही यह भी सहायता करता है कि विज्ञापन किस बारे में है।
5. चित्रावली - चित्रों के उपयोग से विजीटर्स पर उत्तम प्रभाव डाला जा सकता है।
6. पठनीयता - फॉन्ट के साइज को परिवर्तित नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि वे बहुत ज्यादा विभेदीकरण करते हैं, वे एक नये महत्वपूर्ण अथवा नये भाग को प्रदर्शित करते हैं, अन्डरलाइन्स, बोल्ड का उपयोग करके प्रभाव डालने का प्रयास करना चाहिए।
7. अलाइनमेन्ट - यह वेब पेजों पर प्रत्यक्ष रूप से प्रदर्शित पेज को स्पष्ट रूप से देखने में सफल बनाता है। बांयी ओर अलाइन किया गया टैक्स्ट दायीं ओर अलाइन किए गए टैक्स्ट की तुलना में आसानी से पढ़ा जा सकता है।
|
|||||










