|
बी एड - एम एड >> बीएड सेमेस्टर-2 तृतीय प्रश्नपत्र - शिक्षा के तकनीकी परिप्रेक्ष्य बीएड सेमेस्टर-2 तृतीय प्रश्नपत्र - शिक्षा के तकनीकी परिप्रेक्ष्यसरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
||||||
बीएड सेमेस्टर-2 तृतीय प्रश्नपत्र - शिक्षा के तकनीकी परिप्रेक्ष्य - सरल प्रश्नोत्तर
प्रश्न- मल्टीमीडिया के प्रयोग के क्षेत्रों का वर्णन कीजिए।
उत्तर-
वर्तमान समय में मल्टीमीडिया का प्रयोग हर क्षेत्र में किया जाता है जिसके लिए एप्लीकेशन्स के क्षेत्रों की सूची निम्नलिखित है-
1. मनोरंजन में प्रयोग
2. शिक्षा के क्षेत्र में प्रयोग
3 घरों में प्रयोग
4. प्रकाशन उद्योग में प्रयोग
5. व्यापारिक संवाद में प्रयोग
6. मेडिकल तथा इंजीनियरिंग में प्रयोग।
यह क्षेत्र ऐसे हैं जहाँ पर मल्टीमीडिया का प्रयोग सबसे अधिक होता है कुछ और भी क्षेत्र है जहाँ पर मल्टीमीडिया एप्लीकेशन बनाने के लिए प्रयोग किया जाता है।
1. मनोरंजन में प्रयोग - मल्टीमीडिया का मनोरंजन के क्षेत्र में प्रयोग निम्नलिखित है जैसे कि-
(i) वीडियो गेम
(ii) एनीमेशन
(iii) फिल्मों में प्रभाव
(iv) इंटरेक्टिव टेलीविजन
(i) वीडियो गेम - ऐसे खेल जो वास्तविक जीवन में खेले जाते हैं जैसे कि कम्प्यूटर गेम को बनाने के लिए मनोरंजन उद्योग मल्टीमीडिया प्रौद्योगिकी का प्रयोग करता है। बाजार में ऐसे कई प्रकार के वीडियो गेम उपलब्ध हैं, कई मल्टीमीडिया डेवलपर्स ग्राफिक्स ध्वनि और एनीमेशन का प्रयोग, गेम को आकषर्क बनाने में करते हैं, यह बहुत ही इंटरेक्टिक होते हैं। कम्प्यूटर की सहायता से बच्चे वीडियो गेम्स का आनन्द ले सकते हैं।
(ii) एनीमेशन - फिल्म उद्योगों में एनीमेशन का प्रयोग किया जाता है, मल्टीमीडिया प्रौद्योगिकी का प्रयोग करके कुछ घंटों में ही एनीमेशन फिल्मों को बनाया जा सकता है।
Ex - Fantasia (1940, Disney), Alladin (1992, Disney),
Tarzan (1999, Disney), The Jungle Book (1967, Disney)
Hanuman Bolt (Disney), Igor (Exodus Film Group)
Fly me to moon (n wave pictures)
(iii) फिल्मों में प्रभाव - फिल्म उद्योग में मल्टीमीडिया तकनीक जैसे - मांफिग, क्लीनिंग आदि का प्रयोग किया जाता है।
(iv) इंटरेक्टिव टेलीविजन - इसके अन्तर्गत, हम रिमोट वीडियो सर्वर से अपनी पसंद के टी.वी. प्रोग्राम का चयन कर सकते हैं, इस एक प्रणाली के द्वारा लागू किया जाता है जिसे वीडियो ऑन डिमाण्ड (VOD) कहते हैं। जो विभिन्न प्रकार की सुविधाएँ प्रदान करता है। जैसे कि-
(a) News -on-Demand
(b) Education-on- Demand
(c) Music-on-Demand
(d) Movie-on-Demand
2. शिक्षा के क्षेत्र में प्रयोग - शिक्षा के क्षेत्र में मल्टीमीडिया महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जिन्होंने कम्प्यूटर एडेड-लर्निंग के विकास का नेतृत्व किया, जिसका उद्देश्य प्रशिक्षण के नेतृत्व वाले पारम्परिक प्रशिक्षण को कम्प्यूटर के नेतृत्व वाले प्रशिक्षण में बदलना है। माइक्रोसॉफ्ट ने कई CD-based मल्टीमीडिया राइम्स का निर्माण किया जैसे सिएरा Knowledge Advanture आदि जो कि सीखने के अवसर प्रदान करते हैं, इस श्रृंखला में लैटेस एक ऐसा पैकेज है जो गेम के प्रयोग से कम्प्यूटर सिखाता है।
शिक्षा के क्षेत्र में मल्टीमीडिया के कुछ महत्वपूर्ण उपयोग हैं जो कि निम्नलिखित हैं-
(i) डिजिटल लाइब्रेरी - डिजिटल लाइब्रेरी को मल्टीमीडिया पुस्तकों के रूप में जाना जाता है। ये पुस्तकें, आडियो, वीडियो और एनीमेशन का प्रयोग मुद्रित पुस्तकों को और अच्छा बनाने के लिए करती हैं जिससे विषय को और अधिक बेहतर ढंग से समझा जा सकता है। इनकी सहायता से हम इच्छित शब्द या वाक्यांश को प्रभावी ढंग से खोज सकते हैं।
(ii) कम्प्यूटर आधारित प्रशिक्षण और वेब आधारित प्रशिक्षण - यह एक प्रकार की प्रशिक्षण तकनीकें हैं यह तकनीकें मल्टीमीडिया को एनिमेटेड, टैक्स्ट, एनीमेशन और आडियो के. रूप में उपयोग करती हैं, इससे आवश्यकता के अनुरूप जानकारी प्राप्त होती है।
(iii) बेहतर प्रस्तुति - छात्रों का समूह में कार्य करना, अपने ज्ञान को अभिव्यक्त करना, समस्याओं को हल करना, ज्ञान का निर्माण करना, आदि के लिए मल्टीमीडिया गतिविधियाँ प्रोत्साहित करती हैं, शिक्षा से सम्बन्धित प्रस्तुति को हम और भी रोचक तथा आकर्षक बना सकते हैं।
3. घरों में मल्टीमीडिया का प्रयोग - घरों में प्रयोग किए जाने वाले मल्टीमीडिया के कुछ उदाहरण निम्नलिखित हैं-
(i) इंटीरियर डिजाइनिंग - घर को डिजाइन करने तथा घर को नया रूप देने के लिए मल्टीमीडिया का प्रयोग किया जा सकता है। हम कई सारी वेबसाइटों तथा मल्टीमीडिया आधारित सॉफ्टवेयर का उपयोग डिजाइनिंग के कार्य को क्रियान्वित करने से पहले कर सकते हैं।
(ii) बागवानी - घरों के विभिन्न प्रकारों तथा आकारों के लिए मल्टीमीडिया तकनीकें सुझाव देती हैं। वेबसाइटों की तकनीकों के द्वारा हम घर के वातावरण को कम्प्यूटर स्क्रीन पर प्रदर्शित कर सकते हैं।
4. प्रकाशन उद्योग में प्रयोग - मल्टीमीडिया का उपयोग प्रकाशन के उद्योग में भी किया जाता है। आज ऑनलाइन समाचार को सिर्फ पढ़ा ही नहीं जाता बल्कि कई वीडियो फिल्में भी देखी जाती हैं, माइक्रोसॉफ्ट मीडिया The Life and Composition of Bethonan आदि इसके उदाहरण हैं, जहाँ तक शिक्षा का सम्बंध है मल्टीमीडिया प्रकाशन एक वरदान है, आज विभिन्न अनुसंधान, पुस्तकें आदि CD-Rom के रूप में जानी जाती है।
5. व्यापारिक संवाद के प्रयोग में - मल्टीमीडिया के विभिन्न रूप जैसे आडियो, वीडियो, ग्राफिक्स, एनीमेशन आदि को व्यापारिक संवाद में प्रस्तुत किया जाता है। मल्टीमीडिया व्यापारिक संवाद की गुणवत्ता को बढ़ाने में अधिक कारगर है।
6. मेडिकल तथा इंजीनियरिंग में प्रयोग - मेडिकल तथा इंजीनियरिंग में मल्टीमीडिया का प्रयोग किया जाता है। मेडनेट टेलीक्रान्फ्रेसिंग इसी का एक नया रूप हैं। उदाहरण के लिए जैसे एक मस्तिक रोगी के लिए आपरेशन करना जरूरी है, परन्तु Neurophysiologist देश में नहीं है तो यह मेडनेट द्वारा कैसे संभव होगा, अधिकांश सर्जरी के लिए सर्जन तथा सहायक कर्मचारियों को उपस्थित रहना चाहिए। सभी अपने-अपने काम को करते हैं और जब Neurophysiologist की आवश्यकता होती है जो कि मौजूद नहीं है तो वह दूर से अन्य मामलों की निगरानी कर सकता है।
|
|||||










