बी एड - एम एड >> बीएड सेमेस्टर-2 तृतीय प्रश्नपत्र - शिक्षा के तकनीकी परिप्रेक्ष्य बीएड सेमेस्टर-2 तृतीय प्रश्नपत्र - शिक्षा के तकनीकी परिप्रेक्ष्यसरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
बीएड सेमेस्टर-2 तृतीय प्रश्नपत्र - शिक्षा के तकनीकी परिप्रेक्ष्य - सरल प्रश्नोत्तर
अध्याय-11 मल्टीमीडिया
(Multimedia)
प्रश्न- मल्टीमीडिया से क्या समझते है? इसके क्षेत्र का वर्णन कीजिए।
सम्बन्धित लघु उत्तरीय प्रश्न
मल्टीमीडिया से क्या आशय है इसकी मूल अवधारणा को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर-
मल्टीमीडिया - कम्प्यूटर में आडियो, वीडियो, टैक्स्ट, ग्राफिक्स और इमेर्जेज की सूचना के संयोग को मल्टीमीडिया कहते हैं। यह कम्प्यूटर हार्डवेयर तथा साफ्टवेयर दोनों का संयोग है जिसमें मीडिया के परम्परागत स्वरूप यानि जिसमें ग्राफिक्स, टैक्टस तथा साउन्ड का प्रयोग होता था। उदाहरण के लिए यह कह सकते हैं कि जिस प्रकार से न्यूज बुलेटिन का मल्टीमीडिया वर्जन हमको यह सुविधा देता है कि हम जिस प्रकार का समाचार सुनना चाहते हैं उस पर माउस क्लिक करके ब्रोडकास्टर को रिक्वेस्ट करके समाचार सुन सकते हैं।
आज के दौर में मल्टीमीडिया एक लोकप्रिय टेक्नालॉजी बन चुकी है जिसका प्रयोग न केवल इन्फॉर्मेशन टेक्नालॉजी के क्षेत्र में हो रहा है बल्कि एडवरटाइजमेंट, कारपोरेट सेक्टर, सिनेमा तथा शिक्षा के क्षेत्रों में भी हो रहा है।
मल्टीमीडिया : प्रयोग
मल्टीमीडिया को इन्टरटेन्मेंट के रूप में प्रयोग किया जा सकता है। कम्प्यूटर के मनोरंजन में मुख्य रूप से प्रमुख हैं- वीडियो गेम्स, संगीत तथा फिल्म देखना आदि। कम्प्यूटर में मल्टीमीडिया सॉफ्टवेयर का प्रयोग करके न सिर्फ संगीत सुन सकते हैं बल्कि संगीत को कम्पोज भी कर सकते हैं। कुछ मल्टीमीडिया सॉफ्टवेयर जैसे - Mediaplayer, Jet Audio आदि। जिसका प्रयोग करके कम्प्यूटर पर वीडियो और म्यूजिक को प्ले कर सकते हैं।
एन्टरटेनमेंट के क्षेत्र में भी मल्टीमीडिया का प्रयोग काफी हद तक हो रहा है। एन्टरटेनमेंट से तात्पर्य है - खेल - खेल में शिक्षा प्राप्त करना तथा कई सारे ऐसे भी कम्प्यूटर गेम विकसित किए गए हैं जो मल्टीमीडिया पर आधारित है तथा शिक्षाप्रद भी हैं। उदाहरण के लिए कुछ ऐसे एजुकेशनल (Educational) गेम हैं जो कि बच्चों को गा गा कर कविताएँ सुनाते हैं एवं विभिन्न पिक्चर को पेन्ट करके उनके साइज को बढ़ाने और घटाने की सुविधा देते हैं। कई कम्प्यूटर गेम ऐसे भी हैं जिनमें वर्चुअल रियलिटी का भी प्रयोग किया गया है।
|