बी एड - एम एड >> बीएड सेमेस्टर-2 तृतीय प्रश्नपत्र - शिक्षा के तकनीकी परिप्रेक्ष्य बीएड सेमेस्टर-2 तृतीय प्रश्नपत्र - शिक्षा के तकनीकी परिप्रेक्ष्यसरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
बीएड सेमेस्टर-2 तृतीय प्रश्नपत्र - शिक्षा के तकनीकी परिप्रेक्ष्य - सरल प्रश्नोत्तर
प्रश्न- सूचना एवं सम्प्रेषण तकनीकी का आशय स्पष्ट कीजिए।
उत्तर-
सूचनाएँ हमारे आस-पास के वातावरण के बारे में ज्ञान एवं समझ प्राप्त करने के आधार होते हैं। अतः व्यक्ति को इन सूचनाओं को प्राप्त करने, संग्रह करने तथा आवश्यकता पड़ने पर इसके प्रयोग का ज्ञान होना चाहिए। इस प्रकार की गतिविधियाँ सूचना तकनीकी हैं। परन्तु सम्प्रेषण की कला के बिना सूचनाओं की प्राप्ति एवं उपयोग अधूरा है। सम्प्रेषण एक द्वि-मार्गी क्रिया है जिसमें विचारों, विश्वास एवं सूचनाओं को दूसरों से बाँटते हैं। सूचना के स्रोत एवं ग्राह्य के मध्य आदान-प्रदान होता है जिसमें ज्ञान की वृद्धि, समझ एवं इसके उपयोग में सहायता मिलती है। इस प्रकार ज्ञान को प्राप्त करने की क्रिया में सूचना एवं सम्प्रेषण दोनों ही आवश्यक हैं। अतः सूचना एवं सम्प्रेषण तकनीकी वह तकनीकी है जिसके द्वारा सूचनाओं को शुद्ध एवं प्रभावी रूप में प्राप्त करने, संग्रह करने, प्रयोग करने, निरूपित करने तथा स्थानान्तरण में सहायक होती हैं। इसका उद्देश्य प्रयोगकर्ता के ज्ञान, सम्प्रेषण कौशल, निर्णय क्षमता तथा समस्या समाधान क्षमता को बढ़ाना है।
|