लोगों की राय

बी काम - एम काम >> बीकाम सेमेस्टर-4 पर्यटन एवं यात्रा प्रबन्ध

बीकाम सेमेस्टर-4 पर्यटन एवं यात्रा प्रबन्ध

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :180
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2755
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बीकाम सेमेस्टर-4 पर्यटन एवं यात्रा प्रबन्ध - सरल प्रश्नोत्तर

प्रश्न- पर्यटन संचालक, खुदरा तथा थोक यात्रा एजेन्सी में अन्तर स्पष्ट कीजिए।

उत्तर-

पर्यटन संचालक, खुदरा तथा थोक यात्रा-एजेंसी में अन्तर

(A) पर्यटन संचालक

(1) यह थोक व्यापारी है।
(2) यह प्रधान एजेंट या विदेश यात्रा-एजेंट है।

(3) यह अपने नए उत्पाद बनाता है, नए पर्यटन पैकेजों की रूपरेखा बनाता है क्योंकिइसके पास अपने संसाधन होते हैं।

(4) पर्यटन में यात्रा क्रम तथा कार्यक्रमों में परिवर्तन करता है।

(5) आनंददायी तथा मूल्य युक्त पर्यटन यात्रा क्रम प्रस्तुत करता है।

(6) यह बड़े शहरों में अवस्थित होते हैं।

(7) होटल से हवाई अड्डे तक एवं हवाई अड्डे से होटल तक के अन्तर्राष्ट्रीय स्थानांतरण का प्रबंध करते हैं।

(8) पर्याप्त भ्रमण वाले पर्यटन की योजना बनाते हैं।
(9) इसके पास विदेशी मुद्रा विनिमय की सुविधा उपलब्ध होती है।
(10) पैकेज में नवीनता और आकर्षण पैदा करते हैं।
(11) स्थलीय प्रबंधन सेवाओं के प्रति इनका अधिक झुकाव होता है।
(12) विभिन्न यात्रा कार्यक्रमों/सेवाओं को प्रदान करते हैं।

(13) इसके व्यवसाय का आकार, संचालन क्षेत्र तथा बहु-सेवा क्षमता अधिक होती है।

(B) खुदरा यात्रा - एजेंसी

(1) खुदरा व्यापारी की तरह कार्य करती है और थोक व्यापारी के हेतु पर्यटन पैकेज बेचती है।

(2) पर्यटन-संचालकों और पर्यटकों के बीच मध्यस्थ का कार्य करती है।

(3) पर्यटन क्रम का अनुसरण करती है।

(4) दृश्यावलोकन पर्यटन तथा भ्रमण पर्यटन, हवाई अड्डे से स्थानांतरण, होटल में आगमन तथा होटल छोड़ने के समय की योजना बनाती है।

(5) सेवाओं की पुष्टि तथा पुनः पुष्टि करने हेतु स्थानीय एजेंट की तरह कार्य करती है।

(6) प्रधान आपूर्तिकर्ताओं के साथ कमीशन के आधार पर कार्य करती है।

(C) थोक-यात्रा-एजेंसी

(1) यह सीधे ग्राहकों को पर्यटन पैकेज नहीं बेचती।

(2) ये सेवाओं को थोक में खरीदती हैं और एकत्रित करके उन्हें पर्यटन-पैकेज के रूप में बेचती हैं।

(3) स्थलीय सेवाओं के प्रति इनका झुकाव कम होता है।

(4) यह यात्रा उत्पाद के किसी एक अवयव विशेष का प्रबंध कर सकती है।

(5) व्यवसाय का आकार तथा संचालन क्षेत्र सीमित होता है और बहु-सेवा क्षमता कम होती है।

वर्तमान औद्योगिक परिदृश्य में किसी एक वर्ग का संचालन करने वाले व्यक्तिगत संचालक को पहचानना एक कठिन कार्य है। वे खुदरा एजेंटों, थोक व्यापारियों, पर्यटन-संचालकों, विशेष माध्यमों और सामान्य विक्रय एजेंटों की तरह भी कार्य करते हैं। अतः आधुनिक यात्रा -एजेंसी के क्रियाकलापों को किसी वर्ग की एक इकाई में सीमाबद्ध करना कठिन है। स्वयं खुदरा एजेंसियाँ, थोक एजेंसियाँ, पर्यटन संचालक, स्थलीय प्रबंधन आदि की सेवाओं का कार्य करते हैं। तथापि इनमें विभेदन वर्गीकरण की मूलभूत विशेषताओं को समझने में सहायक होता है।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book