बी काम - एम काम >> बीकाम सेमेस्टर-4 पर्यटन एवं यात्रा प्रबन्ध बीकाम सेमेस्टर-4 पर्यटन एवं यात्रा प्रबन्धसरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
बीकाम सेमेस्टर-4 पर्यटन एवं यात्रा प्रबन्ध - सरल प्रश्नोत्तर
प्रश्न- पर्यटन संचालन से क्या आशय है? पर्यटन संचालकों के प्रकारों का विवेचन कीजिए।
उत्तर-
पर्यटन संचालन
पर्यटन संचालक कई यात्रा सेवाओं, जैसे - वाहनों, आवास एवं सेवाओं का बड़ी मात्रा में क्रय (या कुछ स्थितियों में स्वामित्व प्राप्त) कर लेते हैं। फिर, इन सेवाओं को एकत्र करके पैकेज बनाए जाते हैं जिन्हें उपभोक्ता द्वारा खरीदा जाता है। इन पैकेजों को यात्रा - एजेंटों (स्वतंत्र या निजी) अथवा फोन और इंटरनेट से बेचा जाता है।
पर्यटन संचालकों द्वारा क्रय करने के स्तर एवं व्यवसाय की मात्रा के हिसाब से किसी नई कंपनी के लिए यह विकल्प चुनना अति कठिन है।
अतः पर्यटन संचालक एक ऐसा संस्थान, फर्म या कंपनी है जो भिन्न-भिन्न सेवा प्रदाताओं से यात्रा के अवयवों को खरीदता है, उन्हें पर्यटन पैकेजों में सम्मिलित करता है तथा अपनी कीमत निर्धारित करके या तो स्वयं ग्राहकों को प्रत्यक्ष रूप से बेचता है या अन्य मध्यस्थों जैसे खुदरा कंपनियों द्वारा बिकवाता है। थोक यात्रा-एजेंट से भिन्न यहाँ 'पर्यटन-चालक यात्रा पैकेज में निश्चित की गई सेवाओं को प्रदान करने तथा कार्यान्वयन के लिए पूर्ण रूप से उत्तरदायी होता है। अधिकतर स्थितियों में, इनकी कुछ सेवाएँ अपनी निजी होती हैं, जैसे- होटल, कार, गाड़ी के डिब्बे, मुद्रा विनिमय आदि । पर्यटन संचालक एक बड़े बाजार की आवश्यकताओं को पूरा करते हैं और इनके पास भिन्न खंडों के लिए कई पर्यटन पैकेज होते हैं। इसीलिए, पर्यटन संचालकों को पैकेज अवकाश पर्यटन के निर्माता के रूप में जाना जाता है।
पर्यटन संचालकों के प्रकार
पर्यटन-संचालकों को पर्यटन के स्वरूप, व्यवसाय और इनके पर्यटन पैकेज के संचालन के क्षेत्र के आधार पर वर्गीकृत किया जा सकता है। यह प्रत्येक वर्ग के अर्थ तथा कार्य को समझने में सहायता करता है। अतः इस वर्गीकरण में अंतर्गामी, बहिर्गामी, घरेलू, और स्थलीय संचालक सम्मिलित हैं।
(1) अंतर्गामी पर्यटन संचालक - अंतर्गामी पर्यटन संचालक वे संचालक होते हैं जो परिचारक देश में अंतर्गामी विदेशी पर्यटकों की देखरेख करते हैं, उनके आगमन तथा प्रस्थान पर भिन्न सेवाएँ, जैसे- स्थानांतरण, आवास, परिवहन, दृश्यावलोकन, मनोरंजन, मुद्रा विनिमय आदि सेवाएँ प्रदान करते हैं, इन्हें अंतर्गामी पर्यटन संचालक कहा जाता है। इन्हें आवक पर्यटन संचालक भी कहा जाता है क्योंकि ये विशेष रूप से विदेशी पर्यटकों या अतिथियों के लिए काम करते हैं।
उदाहरणस्वरूप, फ्रांस से एक समूह भारत आता है और पर्यटन-पैकेज में बताई गई. यात्रा की सभी आवश्यकताओं का प्रबन्ध एक्स XYZ ट्रेवल्स द्वारा किया जाता है। अतः यहाँ XYZ ट्रेवल्स अंतर्गामी पर्यटन संचालक है।
अंतर्गामी पर्यटन संचालक पर्यटन पैकेज को व्यक्तिगत रूप से या फिर विदेशी पर्यटन - संचालकों के सहयोग से बनाते व डिजाइन करते हैं। इन पैकेजों को सीधे या फिर मध्यस्थों की सहायता से बेचा जा सकता है। वास्तव में, अंतर्गामी पर्यटन संचालक किसी भी देश के "छवि निर्माता” होते हैं चूँकि ये किसी भी राष्ट्र के सभी पर्यटन संसाधनों को बिकाऊ सामग्री में परिवर्तित कर देते हैं।
ये परिचारक देश की अर्थव्यवस्था में विदेशी मुद्रा की आय में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। पर्यटन की प्रगति तथ प्रचार में अंतर्गामी पर्यटन संचालकों की महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार करते हुए सरकार इन्हें वित्तीय तथा कर छूट प्रदान करके प्रोत्साहित कर रही है।
(2) बहिर्गामी पर्यटन-संचालक - ये परिचारक देश द्वारा विदेशों / समुद्र पार देशों के लिए पर्यटन पैकेजों का संचालन करते हैं। ये संचालक बहु- राष्ट्रीय पर्यटन को बढ़ाने और रूपरेखा बनाने में विशेषज्ञ हैं। बहिर्गामी पर्यटन संचालक अपने देश के किसी व्यक्ति या व्यक्तियों के समूह को अन्य देश या देशों में पूर्व-नियोजित अवधि तथा गंतव्य स्थानों के लिए पर्यटन पैकेज बेचते हैं।
बहिर्गामी पर्यटन - संचालक यात्रा दस्तावेजों, पर्यटन के आरंभिक स्थल तक पहुँचाने हेतु यातायात का प्रबंध करता है तथा यात्रा में आवश्यक सुविधाएँ, जैसे-आवास, यातायात, स्थानीय दृश्यावलोकन और अन्य सेवाओं को प्रदान करने हेतु अंतर्गामी पर्यटन संचालकों से अनुबंध करता है।
आमतौर पर, ये संचालक अंतर्गामी पर्यटन-संचालकों / स्थलीय संचालकों के संपर्क में रह कर कार्य करते हैं और हवाई अड्डे पर आने वाले पर्यटन समूह से मिलना, पर्यटकों के समूह को हवाई अड्डे से होटल में व्यवस्थित स्थल तक पहुँचाना, गृह, राज्य या क्षेत्र में एक या अधिक दिनों के लिए स्थानीय दृश्यावलोकन की व्यवस्था / संचालन आदि की सेवाएँ प्रदान करते हैं। ये पर्यटन व्यवसाय अथवा अवकाश उन्मुख पर्यटन के रूप में हो सकता है।
उदाहरण के लिए, पर्यटकों का एक समूह सिंगापुर घूमना चाहता है। वे XYZ इंडिया से पर्यटन पैकेज खरीदते हैं। यह पर्यटन संचालक इस समूह के लिए सभी आवश्यक पर्यटन दस्तावेजों को तैयार करता है और समूह को सिंगापुर भेजता है तथा यात्रा पूरी होने तक सभी आवश्यकताओं का ध्यान रखता है। यहाँ, XYZ इंडिया बहिर्गामी पर्यटन - संचालक हैं।
(3) घरेलू पर्यटन-संचालक - भारत में घरेलू पर्यटन विशाल रूप में बढ़ रहा है। घरेलू बाजार विकास की आकर्षक दरों का साक्षी है चूँकि यात्रा उद्योग में बड़े संचालक बहुत तेजी से प्रवेश कर रहे हैं और इस बाजार को प्रोन्नत कर रहे हैं। प्रमुख पर्यटन-संचालक आमतौर पर अंतर्राष्ट्रीय बाजारों पर ही केन्द्रित रहते हैं जहाँ लाभ अधिक होता है परंतु अब वे घरेलू बाजार के विशाल सामर्थ्य को देखकर नए पैकेज देकर इस क्षेत्र. में अपना स्थान बना रहे हैं।
घरेलू पर्यटन-संचालक प्रायः अपने देश की सीमा में रह कर कार्य करते हैं और व्यक्तियों तथा यात्रियों के समूह की भिन्न आवश्यकताओं को पूरा करते हैं। ये अपनी दुकानों और अन्य खुदरा यात्रा - एजेंटों के द्वारा पर्यटन पैकेजों को बढ़ावा देते हैं। वास्तव में, ये राष्ट्रीय एकीकरण और संतुलित क्षेत्रीय आर्थिक प्रगति में सहयोग दे रहे हैं।
उदाहरण के लिए, चेन्नई से पर्यटकों का एक समूह अपनी तीर्थ यात्रा में अमरनाथ जाना चाहता है। उन्होंने साद्रन ट्रेवल्स से तीर्थ यात्रा का पर्यटन पैकेज खरीदा। यह संचालक चेन्नई पर्यटकों के लिए पूरे पैकेज की व्यवस्था करता है। यहाँ से इस स्थिति में, साद्रन ट्रेवल्स घरेलू पर्यटन संचालक है जो अपने ही देश की सीमा में रह कर अपने देश के पर्यटकों के लिए काम करता है।
(4) स्थलीय संचालक - स्थलीय संचालकों को अभिग्रहण संचालक, गंतव्य प्रबंधन कंपनियाँ, अभिग्रहण संचालक या प्रबंधन-एजेंसियाँ भी कहा जाता है। आमतौर पर इन प्रबंधकों से निश्चित स्थानों पर स्थलीय प्रबंध करने की अपेक्षा की जाती है। अतः स्थलीय प्रबंधक बड़ी पर्यटन कंपनियों को वहाँ सेवाएँ प्रदान करते हैं, जहाँ उनकी स्थानीय शाखा/कार्यालय नहीं होते अथवा वे स्रोत पर प्रमुख आपूर्तिकर्ता जैसे होटल स्वामियों, यातायात संचालकों, किराये की गाड़ी, मनोरंजन संस्थाओं इत्यादि के साथ व्यापार नहीं करते।
अभिग्रहण संचालक अपने क्षेत्र में पर्यटन से संबंधित सभी सेवाओं के संयोजन, अधिवीक्षण, तथा सभी सुविधाओं के लिए भुगतान की देखरेख करता है। इनकी सेवाएँ किसी विस्तृत समूह तथा स्वतंत्र विदेशी पर्यटन के कुशल तथा सफल संचालन के लिए अमूल्य हैं।
|