|
बी काम - एम काम >> बीकाम सेमेस्टर-4 पर्यटन एवं यात्रा प्रबन्ध बीकाम सेमेस्टर-4 पर्यटन एवं यात्रा प्रबन्धसरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
|||||||
बीकाम सेमेस्टर-4 पर्यटन एवं यात्रा प्रबन्ध - सरल प्रश्नोत्तर
प्रश्न- पर्यटन के राजनीतिक प्रभावों का वर्णन कीजिए।
उत्तर-
पर्यटन के राजनीतिक प्रभाव
पर्यटन पर राजनीतिक प्रभाव न केवल दिखाई पड़ते हैं, बल्कि पर्यटन, प्रत्यक्ष रूप से राजनीति को प्रभावित करता है। परोक्ष रूप से, विकसित देशों की सरकारें जिनके धनी पर्यटक कुछ देशों की यात्रा करते हैं, यात्रियों को सौहार्दपूर्ण स्थितियाँ प्रदान करने के लिए गंतव्य स्थान की सरकारों को प्रभावित करती हैं।
प्रत्येक पर्यटक गंतव्य और अपने स्थान तक वापस पहुँचने की दृष्टि से सुरक्षित यात्रा के लिए बहुत चिंतित होता है। घूमे गए क्षेत्रों को जानने के साथ-साथ मजा और आनंद पर्यटन के मुख्य उद्देश्य हैं। पर्यटक इसी के लिए आते हैं और इसलिए वे उन क्षेत्रों में जाना चाहते हैं, जो उनके उद्देश्यों को पूरा करते हैं। वे दुनिया में सभी स्थानों में पर्यटकों के हित को सुरक्षित महसूस नहीं करते हैं। एक पर्यटन नीति पर्यटन को दिशा प्रदान करती है। यह नीति पर्यटन के उद्देश्य के विकास और संवर्धन के लिए नियमों, विनियमों, निर्देशों और विनिर्देशों का एक समूह है। यह एक रूप-रेखा प्रदान करता है, जिसके साथ सामूहिक और व्यक्तिगत निर्णय पर्यटन के विकास को प्रभावित करते हैं। सरकार पर्यटन के लिए एक आचार संहिता का निर्माण कर सकती है। कुछ बिन्दु पर्यटन का पक्ष लेते हैं और उनमें से कुछ इसे बाधित करते हैं। वे निम्नलिखित हैं-
पर्यटन के नकारात्मक राजनीतिक प्रभाव
पर्यटन पर, विशेषकर गंतव्य स्थानों पर कई नकारात्मक राजनीतिक प्रभाव होते हैं। उनमें से कुछ महत्वपूर्ण निम्नलिखित हैं-
(1) गंतव्य क्षेत्र / देश में राजनीतिक अस्थिरता और संघर्ष पर्यटन के लिए एक बाधा साबित होता है। वास्तव में, राजनीतिक अस्थिरता एक देश की ऐसी स्थिति है, जहाँ सरकार अस्थिर है या गिरा दी गई है। कभी-कभी सरकारों का तख्तापलट किसी गुट विशेष द्वारा किया जाता है। ऐसी स्थिति में कानून और व्यवस्था एक बड़ी समस्या होती है। इसलिए, पर्यटकों को ऐसे स्थानों से दूर रखा जाता है।
(2) कभी-कभी पर्यटकों के अपने देशों की सरकारें अपने नागरिकों को ऐसे देशों की यात्रा न करने की चेतावनी देती हैं, जहाँ राजनीतिक अस्थिरता या संघर्ष मौजूद होता है।
(3) जब पर्यटक पहले ही किसी देश में जा चुके होते हैं और कुछ राजनीतिक अस्थिरता उत्पन्न होती हैं, तो नागरिकों को यथाशीघ्र अस्थिर देश को छोड़ने के लिए राजनीतिक रूप से पुनः चेतावनी जारी की जाती है।
(4) अस्थिर सरकार देश के नागरिकों के लिए कानून और व्यवस्था को स्थिर बनाए रखने में सक्षम नहीं होती है। वे विदेशी पर्यटकों की उचित देखभाल करने में सक्षम नहीं हो सकते हैं। अतः यह पर्यटन के लिए एक बाधा है।
(5) सरकार किसी भी संबंध में नीति का निर्माण करने के लिए एकमात्र प्राधिकरण है। नीति का परिणाम प्राप्त करने के लिए पर्यटन के विषय में सभी नीतिगत मामलों का सरकार द्वारा ध्यान रखा जाता है।
(6) पर्यटन के पक्ष में अपनाई गई नीति और आधारभूत संरचना विकास पर्यटन की बढ़ती प्रवृत्ति का नेतृत्व करती है और व्युत्क्रम परिस्थितियों में, प्रतिकूल परिणाम उत्पन्न करते हैं। घरेलू/गंतव्य क्षेत्र / देश में कोई क्रियात्मक उथल-पुथल, उस क्षेत्र / देश की यात्रा न करने के लिए निर्णय में परिणाम देती है।
(7) आतंकवाद दुनिया के किसी भी भाग में पर्यटन के विकास की संभावना को कम कर देता है। कश्मीर घाटी में पर्यटन काफी कम हो गया है।
(8) भीख माँगना, अपहरण का जोखिम और झाँसा देना पुनः पर्यटन के विकास की पंक्ति में एक नकारात्मक पहलू है।
पर्यटन के सकारात्मक राजनीतिक प्रभाव
पर्यटन के कई सकारात्मक राजनीतिक प्रभाव होते हैं, विशेष रूप से गंतव्य स्थानों पर। उनमें से महत्वपूर्ण प्रभाव निम्नलिखित हैं-
(1) राजनीतिक स्थिरता पर्यटकों की सर्वप्रथम चिंता है। किसी भी पर्यटक गंतव्य पर सुरक्षा बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करती है।
(2) कानून और व्यवस्था सरकार के लिए चिंता का विषय है। एक बार जब इसे अच्छी तरह से प्रबंधित कर लिया जाता है, तो यह पर्यटकों के आगमन में मदद करता है।
(3) राजनीतिक स्थिरता और सरकारी तंत्र से पर्यटकों के लिए सुरक्षा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए टॉनिक है।
(4) पर्यटक आकर्षण क्षेत्रों में आधारभूत संरचनाओं की स्थापना करने के लिए राजनीतिक इच्छाशक्ति पर्यटन को प्रोत्साहित करती है। यह आसान पहुँच, आवास, गाइड और पर्यटकों के लिए आवश्यक अन्य सुविधाओं को आसान बनाती है।
(5) इसके अलावा एक पर्यटक लक्षित योजना पर्यटन को तेजी से प्रभावित करती है। प्राकृतिक परिदृश्य के लिए अधिक परिवर्तन के बिना, सुरक्षा के साथ, स्थल का सौंदर्यीकरण भी पर्यटकों को काफी आकर्षित करता है।'
(6) आतंकवाद को रोकना विश्व के कुछ भागों में एक बड़ी चुनौती है। यह समाज के लिए एक अभिशाप है। ऐसे क्षेत्र लगभग किसी भी पर्यटन विकास से वंचित होते हैं, जो आतंकवाद से ग्रस्त होते हैं।
(7) जोखिम बोध गंतव्यों के बारे में निर्णय की प्रक्रिया को प्रभावित कर सकता है। यह नकारात्मक मामले में गंभीर रूप से प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है।
|
|||||











