लोगों की राय

बी ए - एम ए >> बीए बीएससी सेमेस्टर-4 शारीरिक शिक्षा

बीए बीएससी सेमेस्टर-4 शारीरिक शिक्षा

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :160
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2751
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बीए बीएससी सेमेस्टर-4 शारीरिक शिक्षा - सरल प्रश्नोत्तर

प्रश्न- खेल प्रतियोगिताओं में तनाव के सामान्य कारण क्या हैं?

उत्तर-

खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ी में तनाव के निम्नलिखित कारण होते हैं-

1. व्यक्तिगत प्रदर्शन का दबाव - राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिये खिलाड़ी को टीम में स्थान बनाना होता है, जब खिलाड़ी कड़ी प्रतिस्पर्धा और मेहनत से टीम का हिस्सा बनता है। तब उसके ऊपर दबाव होता है कि वह अच्छा प्रदर्शन करे अन्यथा वह टीम से बाहर हो जायेगा।

2. विपक्षीटीम या खिलाड़ी की मजबूत स्थिति - राष्ट्रीय खेल व अन्तर्राष्ट्रीय खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ी तथा टीमों को रैंकिंग होती है। जब एक बेहतर रैंकिंग वाली टीम या खिलाड़ी सामने होता है तो खिलाड़ी तनाव का अनुभव करते हैं।

3. उच्च फिटनेश मापदण्ड - खेलों में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण विश्व के सभी देशों ने खिलाड़ियों के लिए फिटनेश मापदण्ड निर्धारित कर रखे हैं। इन्हें प्राप्त करना खिलाड़ी के लिए अनिवार्य होता है। इसके लिए वह कड़ी मेहनत करता है जिससे खिलाड़ियों में तनाव देखा जाता है।

4. राजनैतिक दबाव - खेलों में राजनैतिक हस्तक्षेप कोई नई बात नहीं है खिलाड़ी के चयन में अकसर राजनैतिक हस्तक्षेप होता है जिससे प्रतिभावान खिलाड़ी मानसिक तनाव मे आ जाते हैं।

5. अपेक्षाएँ - खिलाड़ी की प्रतिभा और प्रदर्शन के साथ उसकी अपेक्षाएँ बढ़ती चली जाती है। टीम कप्तान, परिवार, दर्शक और राष्ट्र की अपेक्षाएँ उस खिलाड़ी से होती है जो बेहतर प्रदर्शन कर सकता है और टीम को जीत दिला सकता है इसका अंदाजा खिलाड़ी को भी होता है जिससे उसमें तनाव देखा जा सकता है।

6. टीम भावना की कमी या आपसी मन मुटाव - टीम में विभिन्न रणनीतियों से टीम सदस्यों के बीच मतभेद होते हैं जिससे टीम के सदस्य तनाव की स्थिति में आ जाते हैं।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book