बी ए - एम ए >> बीए बीएससी सेमेस्टर-4 शारीरिक शिक्षा बीए बीएससी सेमेस्टर-4 शारीरिक शिक्षासरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
बीए बीएससी सेमेस्टर-4 शारीरिक शिक्षा - सरल प्रश्नोत्तर
प्रश्न- उत्तेजना स्तर (Arousal Level) क्या है तथा इसका खेल प्रदर्शन पर क्या प्रभाव पड़ता है?
अथवा
Arousal Level या उत्तेजना स्तर से आप क्या समझते हैं? तथा खेल प्रदर्शन पर इसके प्रभाव को स्पष्ट कीजिए।
अथवा
उत्तेजना स्तर ( Arousal Level) खिलाड़ी के प्रदर्शन को किस प्रकार प्रभावित करता है व्याख्या करें।
उत्तर-
उत्तेजना (Arousal) - खिलाड़ी की मानसिक स्थिति उसे शारीरिक व मानसिक रूप से उत्तेजित करती हैं जिसे उत्तेजना भी कहा जाता है। खिलाड़ी की अपनी उत्तेजना को संतुलित स्तर पर रखना अनिवार्य होता है। यह मनुष्य (खिलाड़ी) के शारीरिक और मानसिक स्तर पर सीधा असर डालती है।
प्रतियोगिता से पहले खिलाड़ी के तनाव स्तर (Arousal Level) को सामान्य रखना आवश्यक होता है क्योंकि यह खिलाड़ी के खेल प्रदर्शन पर सीधा प्रभाव डालता है। उत्तेजना स्तर ( Arousal Level) खिलाड़ी के प्रदर्शन को निर्धारित करता है। यदि खिलाड़ी का उत्तेजना स्तर ( Arousal Level) बहुत कम है तो उसमें उत्साहहीनता के लक्षण देखने को मिल सकते हैं। खिलाड़ी प्रतियोगिता में उत्साह से भाग नहीं लेता है और न ही वह अपने प्रदर्शन में उत्साह का परिचय देता है।
यदि खिलाड़ी का उत्तेजना स्तर (Arousal Level) अधिक है तो खिलाड़ी अत्यधिक उत्साहित हो जाता है, खिलाड़ी का ध्यान भ्रमित हो सकता है उसका निर्णय गलत हो सकता है।
इस प्रकार उत्तेजना स्तर (Arousal Level) का खेल प्रदर्शन पर प्रभाव पड़ता है।
|