बी ए - एम ए >> बीए बीएससी सेमेस्टर-4 शारीरिक शिक्षा बीए बीएससी सेमेस्टर-4 शारीरिक शिक्षासरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
बीए बीएससी सेमेस्टर-4 शारीरिक शिक्षा - सरल प्रश्नोत्तर
प्रश्न- डायाफारमेटिक ब्रीथिंग तकनीक के क्या लाभ हैं?
उत्तर-
जब खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ी तनाव, दुश्चिंता के कारण असहज स्थिति में होता है तो उसे डायाफारमेटिक ब्रीथिंग दी जाती है। यह श्वास लेने की एक विशेष तकनीक है जिससे रोगी के शरीर में तेजी से ऑक्सीजन का स्तर बढ़ता है और वह अपने को सहज अनुभव करने लगता है। इसके निम्नलिखित लाभ हैं-
1. हृदयगति और रक्तचाप को कम करती है।
2. मांसपेशियों का तनाव कम होता है।
3. रक्त में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ती है।
4. हाथ व पैरों में गर्माहट आती है।
5. ऊर्जा और प्रेरणा को बढ़ाती है।
6. एकाग्रता में सुधार होता है।
7. प्रतिरक्षा प्रणाली में सुधार होता है।
8. तनाव वाले हार्मोन्स को कम करती है।
9. तनाव से होने वाली प्रतिक्रिया को नियंत्रित करती है।
|