बी ए - एम ए >> बीए बीएससी सेमेस्टर-4 शारीरिक शिक्षा बीए बीएससी सेमेस्टर-4 शारीरिक शिक्षासरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
बीए बीएससी सेमेस्टर-4 शारीरिक शिक्षा - सरल प्रश्नोत्तर
प्रश्न- प्रोत्साहन के सम्प्रत्यय को स्पष्ट कीजिए तथा इसके उद्देश्यों पर प्रकाश डालिए।
अथवा
प्रोत्साहन से आप क्या समझते हैं इसके क्या उद्देश्य है?
अथवा
शारीरिक शिक्षा में प्रोत्साहन का क्या अर्थ है? स्पष्ट कीजिए।
उत्तर-
खेलों में प्रोत्साहन खिलाड़ियों को दिया जाने वाला आर्थिक या गैर-आर्थिक लाभ हैं जो खिलाड़ियों को खेलों के प्रति प्रेरित व उत्साहित करता है। खिलाड़ी को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करता है। इसके अन्तर्गत नकद पुरस्कार, ट्रॉफी, मेडल व अन्य लाभ जैसे प्रायोजन मीडिया कवरेज आदि आते हैं। प्रोत्साहन खेलों का एक महत्वपूर्ण पक्ष है जो खिलाड़ी को एक आकर्षक लक्ष्य प्रदान करता है। यह खिलाड़ी को अवसर देता है कि वह बेहतर प्रदर्शन का प्रयास कर अपनी सम्भावना को बढ़ा सकता है और वह लक्ष्य को प्राप्त कर लाभ पा सकता है।
प्रोत्साहन किसी विशेष टीम या खेल के लिए प्रतिभाशाली एथलीटों को आकर्षित करने और उन्हें खेलों में बनायें रखने में मदद कर सकता है।
खेलो में प्रोत्साहन के उद्देश्य - खेलो में प्रोत्साहन का उद्देश्य खिलाड़ियों को प्रेरित करना तथा उन्हें अधिक उत्साहित करना होता है। यह खेल के रूझानों में स्थिरता लाने के लिए आवश्यक होता है। खेलों में प्रोत्साहन के निम्नलिखित उद्देश्य होते हैं-
1. खेलों के प्रति उत्साह को बढ़ाना।
2. खेल के दौरान खिलाड़ियों को उनकी क्षमता के अनुसार स्थानान्तरिक करने में मदद करना।
3. मुश्किल दिनों में खिलाड़ियों के उत्साह को बनाये रखना।
4. खिलाड़ियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए आशान्वित करना।
5. खेलों के प्रति नये खिलाड़ियों को आकर्षित करना।
6. खेलों में समर्थकों के उत्साह में वृद्धि करना।
7. टीम तथा खिलाड़ी को अधिकतम प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करना।
8. खेल प्रतियोगिताओं को महत्व प्रदान करना।
9. खेलों के प्रति समाज के दृष्टिकोण को सकारात्मक दिशा देना।
10. खिलाड़ी की आर्थिक सहायता करना।
|