बी ए - एम ए >> बीए बीएससी सेमेस्टर-4 शारीरिक शिक्षा बीए बीएससी सेमेस्टर-4 शारीरिक शिक्षासरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
बीए बीएससी सेमेस्टर-4 शारीरिक शिक्षा - सरल प्रश्नोत्तर
प्रश्न- केन्द्रीयकरण विधि का मानसिक ध्यान में क्या उपयोग है? स्पष्ट कीजिए।
उत्तर-
खेलों के दौरान खिलाड़ी का एक विषय पर केन्द्रित रहना आवश्यक होता है। इससे वह विकर्षणों से बचता है। ध्यान को केन्द्रित करने को केन्द्रीयकरण कहा जाता है। यह खिलाड़ी को अपने खेल पर ध्यान केन्द्रित रखने में सहायता तथा अन्य नकारात्मक विचारों को रोकने में सहायक होता है। यह खिलाड़ी में तनाव व चिन्ता को कम करती है।
केन्द्रीयकरण विधि - ध्यान केन्द्रित करने का पहला तरीका है अपने शरीर को सुनने का प्रयास करें, अपनी श्वास गति पर ध्यान दें, इसे धीमी और स्थिर रखने का प्रयास करें। अपनी नाक से हवा अन्दर खीचें तथा मुँह से बाहर निकालें। अपने फेफड़ों में अन्दर-बाहर होती हवा को महसूस करें। इस क्षण पर ध्यान केन्द्रित कर अपने को आराम की स्थिति में लायें। ध्यान को केन्द्रित करने के लिए कभी-कभी शब्द, वाक्य का प्रयोग करते हैं। खिलाड़ी किसी एक शब्द वाक्य या मन्त्र को अपने आप दुहराता है। इसे श्वास पर एकाग्रता का पूरक माना जाता है। यह आपको जो करना है उस पर पूरी तरह ध्यान केन्द्रित करने में मदद करता है। इस विधि का खेल के दौरान उपयोग करने के लिए यह आवश्यक है कि खिलाड़ी इसका अभ्यस्त हो। अतः खिलाड़ी को चाहिए कि वह नियमित रूप से इसका उपयोग करता रहे।
|