लोगों की राय

बी ए - एम ए >> बीए बीएससी सेमेस्टर-4 शारीरिक शिक्षा

बीए बीएससी सेमेस्टर-4 शारीरिक शिक्षा

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :160
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2751
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बीए बीएससी सेमेस्टर-4 शारीरिक शिक्षा - सरल प्रश्नोत्तर

प्रश्न- मानसिक कल्पना क्या होती है? खेलों में इसका क्या महत्व है?

अथवा
मानसिक कल्पना से आप क्या समझते हैं? शारीरिक शिक्षा में इसके महत्व पर प्रकाश डालिए।

उत्तर-

कल्पना मानव मस्तिष्क की सृजनशीलता की पहली कड़ी है। कोई भी विचार, सिद्धान्त, आविष्कार चाहे वह आर्थिक, सामाजिक, धार्मिक, राजनैतिक, विज्ञान एवं तकनीकी शिक्षा, मूल्य दर्शन किसी से भी जुड़ा हो सभी वास्तविकता में आने से पूर्व व्यक्ति की कल्पना का हिस्सा होते हैं। कल्पना मानव स्वभाव का अभिन्न अंग है। कल्पना सकारात्मक व नकारात्मक हो सकती है। जब कोई खिलाड़ी सकारात्मक कल्पना के साथ खेलता है तो उसके प्रदर्शन में सुधार देखने को मिलता है परन्तु यदि कोई खिलाड़ी नकारात्मक कल्पना करता है तो उसके प्रदर्शन में अवनति देखने को मिलती है। इस सम्बन्ध में एडमंड वर्क महोदय ने सच ही कहा है कि "जब मनुष्य अपनी भावनाओं से प्रेरित होकर काम करता है तो उसके जुनून की एक सीमा होती है परन्तु जब वह कल्पना से प्रेरित होकर काम करता है तो उसके जुनून की कोई सीमा नहीं होती।"

कल्पना के सम्बन्ध में रायबर्न महोदय ने अपने विचार कुछ इस प्रकार व्यक्त किए हैं-

"कल्पना वह शक्ति है जिसके द्वारा हम अपनी प्रतिभाओं का नये आकार से प्रयोग करते हैं। वह हमको अपने पूर्ण अनुभव को किसी ऐसी वस्तु का निर्माण करने में सहायता देती है जो पहले कभी नहीं थी।"

मैक्डूगल के शब्दों में - "कल्पना दूरस्थ वस्तुओं के सम्बन्ध में चिंतन है।"

कल्पना का खेलों में महत्व - मानसिक कल्पना का उपयोग प्रतियोगिताओं में निम्नलिखित प्रकार से किया जा सकता है-

(1) खिलाड़ी को खेल पैटर्न, प्रतियोगिता स्थल आदि से परिचित कराने में इसका उपयोग किया जाता है।

(2) खिलाड़ी के मस्तिष्क में उसके लक्ष्यों को छवियों को उभारने में इसका प्रयोग किया जा सकता है।

(3) पिछली प्रतियोगिताओं में उसकी सफलता से उसे प्रेरित किया जा सकता है।

(4) सकारात्मक विचारों पर जोर देकर नकारात्मक विचारों को हटाने में।

(5) प्रदर्शन के दौरान खिलाड़ी की क्षमताओं को याद दिलाकर उसके प्रदर्शन में सुधार लाने में।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book