बी ए - एम ए >> बीए बीएससी सेमेस्टर-4 शारीरिक शिक्षा बीए बीएससी सेमेस्टर-4 शारीरिक शिक्षासरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
बीए बीएससी सेमेस्टर-4 शारीरिक शिक्षा - सरल प्रश्नोत्तर
प्रश्न- मानसिक तैयारी में विश्राम रणनीति क्या है तथा यह कितने प्रकार की होती है? स्पष्ट कीजिए।
अथवा
विश्राम रणनीति से आप क्या समझते हैं? विभिन्न विश्राम रणनीतियों को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर-
विश्राम एक खेल रणनीति है जिसकी सहायता से खिलाड़ी तनाव से सम्बन्धित भावनाओं ( डर तथा क्रोध) तथा शारीरिक लक्षण जैसे दिल की धड़कन को नियंत्रित करने का प्रयास करता है। यह स्थिति खेल के दौरान अत्यधिक दबाव के समय खिलाड़ी महसूस करता है। विश्राम की निम्नलिखित रणनीतियाँ हैं-
विश्राम रणनीतियों के प्रकार - खेल मनोविज्ञान में विभिन्न प्रकार की विश्राम रणनीतियों की चर्चा की गयी है। खेल साहित्य में इन्हें दो भागों में विभाजित किया गया है - शारीरिक विश्राम रणनीतियाँ तथा मानसिक विश्राम रणनीतियाँ। कुछ शोधार्थियों का यह भी मानना है कि शारीरिक लक्षणों के आधार पर यह निर्धारित किया जा सकता है कि उसे किस प्रकार के विश्राम की आवश्यकता है।
शारीरिक विश्राम रणनीति - शारीरिक विश्राम रणनीतियों को पेशीय तनाव को कम करने में किया जाता है। सामान्यतः इस प्रकार की रणनीति का उपयोग खेल मनोवैज्ञानिक, खेल के दौरान करते हैं जिसमें वह श्वसन अभ्यास, विकासात्मक पेशीय विश्राम (PMR) और बायो फीडबैक ( BFB) का प्रयोग खिलाड़ी पर करता है।
मानसिक विश्राम रणनीतियाँ - खेल मनोविज्ञान में जिन मानसिक विश्राम रणनीतियों को बढ़ावा दिया गया है, वह सब मुख्य रूप से चिंता को कम करने पर केन्द्रित हैं। चिन्ता का असली कारण खतरे या नुकसान के मूल्यांकन से उपजी नकारात्मक भावना है फिर भी इसका उपयोग क्रोध या उत्तेजना जैसी भावना की तीव्रता को कम करने में किया जा सकता है। खेल मनोवैज्ञानिक मानसिक विश्राम में पारलौकिक ध्यान (Transcendental Meditation), दिमागीपन ध्यान (Mindfulness Meditation), आटोजेनिक प्रशिक्षण का अभ्यास करवाता है।
इस प्रकार विभिन्न विश्राम रणनीतियों का उपयोग कर खेल प्रदर्शन को बेहतर किया जाता है।
|