बी ए - एम ए >> बीए बीएससी सेमेस्टर-4 शारीरिक शिक्षा बीए बीएससी सेमेस्टर-4 शारीरिक शिक्षासरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
बीए बीएससी सेमेस्टर-4 शारीरिक शिक्षा - सरल प्रश्नोत्तर
प्रश्न- शास्त्रीय अनुबंधन और सक्रिय अनुबन्धन में अन्तर को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर-
शास्त्रीय अनुबंधन और सक्रिय अनुबंधन में निम्नलिखित अन्तर पाया जाता है-
1. शास्त्रीय अनुबंधन अनुक्रिया व्यवहार सम्बन्धी अधिगम में सहायक होता है जबकि सक्रिय अनुबंधन सक्रिय व्यवहार सम्बन्धी अधिगम में सहायक सिद्ध होता है।
2. शास्त्रीय अनुबंधन में अनुबंधन प्रक्रिया की शुरूआत किसी विशेष उद्दीपक द्वारा कोई निश्चित अनुक्रिया उत्पन्न करने से होती है, जबकि सक्रिय अनुबंधन में शुरूआत सीखने वाले की उन अनुक्रियाओं को लेकर होती है जो स्वाभाविक रूप से होती है।
3. शास्त्रीय अनुबंधन में अनुबंध की शक्ति अनुबंधित अनुक्रिया की सामर्थ्य पर निर्भर करती है जब कि सक्रिय अनुबंधन में अनुबंध में अनुबंध की शक्ति को अनुक्रिया दर द्वारा प्रदर्शित किया जाता है।
4. शास्त्रीय अनुबंधन ताड़ना अथवा दंड जैसी बुरी आदतें छुड़ाने एवं अवांछनीय व्यवहार को भूल जाने के रूप में उपयोग में लाया जाता है जब कि सक्रिय अनुबंधन ताड़ना अथवा दण्ड को वांछनीय व्यवहार सिखाने अथवा अवांछनीय व्यवहार को सुधारने के लिए उपयोग में लाये जाने का सख्त विरोधी है। इसका मानना है कि वाँछनीय व्यवहार को पुनर्बलन द्वारा सुदृढ़ किया जाये।
5. शास्त्रीय अनुबंधन में अनुक्रिया उत्पन्न करने के लिए किसी ज्ञात उद्दीपन का होना नितांत आवश्यक है जब कि सक्रिय अनुबंधन में व्यवहार अथवा अनुक्रिया के लिए न तो किसी ज्ञात उद्दीपक की आवश्यकता होती है और न उसके लिए किसी कारण की खोज की।
|