लोगों की राय

बी ए - एम ए >> बीए बीएससी सेमेस्टर-4 शारीरिक शिक्षा

बीए बीएससी सेमेस्टर-4 शारीरिक शिक्षा

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :160
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2751
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बीए बीएससी सेमेस्टर-4 शारीरिक शिक्षा - सरल प्रश्नोत्तर

प्रश्न- सक्रिय अनुबन्धन सिद्धान्त क्या है? स्पष्ट कीजिए।

उत्तर-

व्यवहारवादी अमेरिकी मनोवैज्ञानिक बी. एफ. स्किनर ने इस सिद्धान्त को विकसित किया। इस सिद्धान्त को विकसित करने के क्रम में इन्होंने चूहों और कबूतरों पर अनेक प्रयोग किये।

स्किनर द्वारा चूहे पर किया गया प्रयोग - चूहों पर प्रयोग के लिए स्किनर महोदय ने एक विशेष प्रकार की उलझन पेटी का उपयोग किया। इस पेटी में चूहे को संकरे अंधकार युक्त एवं शब्द विहीन रास्ते से लक्ष्य तक पहुँचना होता था।

भूखे चूहे को बॉक्स में छोड़ दिया जाता भोजन प्राप्त करने के लिए जैसे ही चूहा आगे बढ़ता उसका पैर अचानक लीवर पर पड़ जाता। खट् की आवाज के साथ बल्ब जलता और चूहे को भोजन मिल जाता। लीवर को दबाने से होने वाली आवाज और प्राप्त हुआ भोजन पुनर्बलन का कार्य करता था। चूहे द्वारा सक्रिय रह कर जैसे-जैसे पुनर्बलन मिलता चला गया, वैसे-वैसे ही सही अनुक्रिया करने और लक्ष्य तक पहुँचने की प्रक्रिया में तीव्रता आती चली गयी। इन प्रयोगों के आधार पर स्किनर ने निष्कर्ष निकाला कि हमारे सीखने सम्बन्धी व्यवहार को सक्रिय अनुबन्धन संचालित करता है। हमारा व्यवहार और अनुक्रिया बहुत कुछ सीमा तक सक्रिय व्यवहार का ही रूप होती है।

स्किनर के अनुसार - सक्रिय अनुबंधन से अभिप्राय एक ऐसी अधिगम प्रक्रिया से है जिसके द्वारा सक्रिय व्यवहार की सुनियोजित पुनर्बलन द्वारा पर्याप्त बल मिल जाने के कारण वांछित रूप में जल्दी- जल्दी पुनरावृत्ति होती रहती है और सीखने वाला अंत में जैसा व्यवहार सिखाने वाला चाहता है वैसा सीखने में समर्थ होता है।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book