|
बी ए - एम ए >> बीए बीएससी सेमेस्टर-4 शारीरिक शिक्षा बीए बीएससी सेमेस्टर-4 शारीरिक शिक्षासरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
|||||||
बीए बीएससी सेमेस्टर-4 शारीरिक शिक्षा - सरल प्रश्नोत्तर
प्रश्न- प्रयास व त्रुटि के सिद्धान्त से आप क्या समझते हैं?
उत्तर-
व्यवहारवादी मनोवैज्ञानिक थॉर्नडाइक ने इस सिद्धान्त का प्रतिपादन किया था। इस सिद्धान्त को विकसित करने के क्रम में थॉर्नडाइक ने एक पिंजड़ा लिया जिसमें एक लिवर लगा था जिसे दबाने पर पिंजड़ा खुल जाता था। इसमें उसने एक भूखी बिल्ली को बंद कर दिया और उसके सामने उसका भोजन रख दिया। भोजन पाने के लिए बिल्ली पिंजड़े में उछल कूद करने लगी जिससे एक बार उसका पैर लीवर पर पड़ गया पिंजड़े का गेट खुल गया और बिल्ली ने अपना भोजन पा लिया। इस प्रयोग को कई बार दोहराया गया। अंततः बिल्ली अपने प्रथम प्रयास से ही लीवर पर पैर मारने लगी। इस प्रकार प्रयास करते-करते बिल्ली दरवाजा खोलना सीख गयी।
|
|||||











