लोगों की राय

बी ए - एम ए >> बीए बीएससी सेमेस्टर-4 शारीरिक शिक्षा

बीए बीएससी सेमेस्टर-4 शारीरिक शिक्षा

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :160
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2751
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बीए बीएससी सेमेस्टर-4 शारीरिक शिक्षा - सरल प्रश्नोत्तर

प्रश्न- व्यवहारवाद की मुख्य विशेषताएँ लिखिए।

उत्तर-

व्यवहारवाद की मुख्य विशेषताएँ

व्यवहारवाद की विशेषताएँ निम्नलिखित हैं-

1. बच्चे की अपनी कोई स्वतंत्र इच्छा नहीं होती वातावरण उसमें इच्छा उत्पन्न करता है।

2. अधिगमकर्ता का व्यवहार बाह्य वातावरण से निर्धारित होता है न कि आनुवांशिकता से।

3. व्यक्ति और उसका व्यवहार पूरी तरह से वातावरण के साथ उसकी अन्तःक्रिया का परिणाम होता है।

4. मानव एवं पशुओं के अधिगम में समानता होती है।

5. व्यवहारवाद मनोविज्ञान को व्यवहार के विज्ञान के रूप में परिभाषित करता है।

6. व्यवहारवाद व्यक्ति के आन्तरिक व्यवहार और आंतरिक घटनाओं के विपरीत व्यक्ति के निरीक्षण योग्य व्यवहार के अध्ययन पर ध्यान केन्द्रित करता है।

7. व्यवहारवादी यह मानते हैं कि सभी प्रकार का व्यवहार चाहे वह कितना भी जटिल क्यों न हो, एक सरल उद्दीपक अनुक्रिया के रूप में सीमित किया जा सकता है।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book