बी ए - एम ए >> बीए बीएससी सेमेस्टर-4 शारीरिक शिक्षा बीए बीएससी सेमेस्टर-4 शारीरिक शिक्षासरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
बीए बीएससी सेमेस्टर-4 शारीरिक शिक्षा - सरल प्रश्नोत्तर
प्रश्न- खेल मनोविज्ञान की क्या आवश्यकता है?
अथवा
राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खेलों के लिए खेल मनोविज्ञान की उपयोगिता की चर्चा करें।
उत्तर-
मानव जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में नये-नये अनुशासनों का जन्म हुआ है। इसी कड़ी में खेल मनोविज्ञान का जन्म हुआ और यह अनुसंधान, प्रशिक्षण और मार्गदर्शन से खेलों में अपनी उपयोगिता को साबित कर रहा है। खेलों में खेल मनोविज्ञान की आवश्यकता को निम्न बिन्दुओं की सहायता से समझा जा सकता है-
1. खेल मनोविज्ञान खिलाड़ियों के व्यवहार और प्रदर्शन की भविष्यवाणी करने में मदद करता है
2. इसकी सहायता से एथलीटों की समस्याओं का पता लगाना आसान होता है।
3. इसकी सहायता से तनाव का व्यवहार पर असर तथा उसे दूर करने के उपायों को तैयार करने में मदद मिलती है।
4. उसकी सहायता से मानव व्यवहार को प्रभावित करने वाले कारकों को मापा जा सकता है।
5. इसके अन्तर्गत प्रक्षेपी तकनीकों का उपयोग कर व्यक्ति के आन्तरिक स्व जैसे-भय, इच्छाओं, आशाओं को जाना जा सकता है।
6. इन्वेंटरी तकनीकों का प्रयोग कर एथलीटों और विभिन्न टीम के खिलाड़ियों के विभिन्न लक्षणों का पता लगाया जाता है।
7. इसकी सहायता से शिक्षक और प्रशिक्षक के व्यवहार का भी पता लगाया जा सकता है।
8. समाजमिति का उपयोग कर प्रति समूह सम्बन्ध और आन्तरिक समूह सम्बन्ध का पता लगाया जा सकता है।
9. इसकी सहायता से खिलाड़ियों में पाये जाने वाले मनोविकारों का पता लगाया जा सकता है।
10. व्यायाम और खेल सामाजिक रूप से स्वीकृत चैनलों के माध्यम से लोगों में जागरूकता विकसित करने का काम करते हैं। जिससे लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता विकसित होती है।
|