बी ए - एम ए >> बीए बीएससी सेमेस्टर-4 शारीरिक शिक्षा बीए बीएससी सेमेस्टर-4 शारीरिक शिक्षासरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
बीए बीएससी सेमेस्टर-4 शारीरिक शिक्षा - सरल प्रश्नोत्तर
प्रश्न- अधिगम की विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
उत्तर-
अधिगम की विशेषताएँ निम्नलिखित हैं-
(1) अधिगम एक ऐसी प्रक्रिया है जिसके द्वारा बच्चे के व्यवहार में परिवर्तन होता है।
(2) अधिगम के द्वारा बहुत हद तक व्यक्ति के व्यवहारों में स्थायी परिवर्तन होता है।
(3) सीखने की इच्छा व्यक्तिगत तथा सामाजिक आवश्यकताओं से जागृत होती है।
(4) अधिगम सामाजिक दृष्टिकोण से उचित और अनुचित दोनों ही हो सकता है।
(5) सीखना नये अनुभव ग्रहण करना है।
(6) नये अनुभवों का संगठन होता है अथवा नये अनुभवों को स्थायी किया जाता है।
(7) सीखने की क्रिया जीवन भर चलने वाली प्रक्रिया है।
( 8 ) अधिगम एक सृजनात्मक पद्धति है।
(9) सीखना उद्देश्यपूर्ण एवं लक्ष्य निर्देशित होता है।
(10) अधिगम प्रगति और विकास है।
(11) अधिगम स्थानान्तरित होता है।
(12) अधिगम का अनुमान व्यक्ति के व्यवहार में होने वाले परिवर्तनों से लगाया जाता है।
(13) सीखना सार्वभौमिक है।
(14) अधिगम मानसिक प्रक्रिया है।
(15) अधिगम औपचारिक और अनौपचारिक दोनों ही परिस्थितियों में होता है।
(16) सीखना एक प्रक्रिया है न कि परिणाम।
|