लोगों की राय

बी ए - एम ए >> बीए बीएससी सेमेस्टर-4 शारीरिक शिक्षा

बीए बीएससी सेमेस्टर-4 शारीरिक शिक्षा

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :160
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2751
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बीए बीएससी सेमेस्टर-4 शारीरिक शिक्षा - सरल प्रश्नोत्तर

प्रश्न- भारतीय परम्परागत खेल गुट्टे खेलने के तरीके का वर्णन कीजिए।

अथवा
भारतीय खेल गुट्टे खेलने की क्रियाविधि का उल्लेख कीजिए।

उत्तर-

गुट्टा एक भारतीय परम्परागत खेल है। यह भारत के ग्रामीण और अर्धशहरी क्षेत्रों में अधिक लोकप्रिय है। इस खेल में पत्थर या प्लास्टिक के छोटे-छोटे टुकड़ों का प्रयोग किया जाता है। इस खेल को खेलने के अनेक तरीके हैं। यहाँ पर हम उनमें से एक तरीके का वर्णन कर रहे हैं जो निम्न है-

(1) यह खेल दो या दो से अधिक खिलाड़ियों के मध्य खेला जाता है। इसमें खिलाड़ियों की सीमा का निर्धारण नहीं है। प्रत्येक खिलाड़ी के पास बराबर संख्या में गुट्टे होने चाहिए।

(2) पहला खिलाड़ी सभी गुट्टों को एक साथ हवा में उछालता है तथा कुछ गुट्टों को एक हाथ की हथेली के पीछे रोकने का प्रयास करता है। इसके बाद उन रुके हुए पत्थरों (गुट्टों) को हवा में उछालकर सीधी हथेली में लेने का प्रयास करता है।

(3) खिलाड़ी जोड़ों में गुट्टों को एकत्रित करता है। परन्तु यह जरूरी है कि एक गुट्टा उसकी हथेली में शेष रहना चाहिए।

(4) शेष गुट्टे को हवा में उछाला जाता है तथा जब तक वह हवा में रहता है खिलाड़ी बड़ी सावधानी से जमीन पर पड़े गुट्टों को उठाता है तथा हवा में उछले गुट्टे को जमीन पर गिरने से पहले हथेली में पकड़ लेता है। इस क्रम में वह सिर्फ एक हाथ का प्रयोग करता है।

(5) खिलाड़ी गुट्टे को उछालते वक्त जिस गुट्टे को छू लेता है उसे उठाना अनिवार्य है अन्यथा फाउल माना जाता है।

(6) यदि खिलाड़ी के हाथ से गुट्टे गिर जाते हैं तो दूसरे खिलाड़ी को मौका मिलता है।

(7) यह क्रम तब तक चलता रहता है जब तक सभी गुट्टे खिलाड़ियों द्वारा एकत्र न कर लिये जायें।

( 8 ) इस खेल के दौरान जिस खिलाड़ी के पास सर्वाधिक संख्या में गुट्टे होते हैं वह विजयी खिलाड़ी माना जाता है।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book