बी ए - एम ए >> बीए बीएससी सेमेस्टर-4 शारीरिक शिक्षा बीए बीएससी सेमेस्टर-4 शारीरिक शिक्षासरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
बीए बीएससी सेमेस्टर-4 शारीरिक शिक्षा - सरल प्रश्नोत्तर
प्रश्न- कैटेल के व्यक्तित्व सिद्धान्त की व्याख्या कीजिए।
अथवा
व्यक्तित्व के 16 कारक सिद्धान्त को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर-
कैटेल द्वारा प्रतिपादित व्यक्तित्व सिद्धान्त को 16 PF (16 व्यक्तित्व कारक) सिद्धान्त के नाम से भी जाना जाता है। यह एक व्यापक व प्रभावशाली माडल है। इस माडल को 20वीं शताब्दी के मध्य में मनोवैज्ञानिक रेमंड कैटेल ने विकसित किया था। इसमें रेमण्ड कैटेल ने बताया कि व्यक्तित्व कई अंतनिर्हित लक्षणों (विशेषताओं) से बना होता है जिसे विभिन्न माध्यमों से मापा और विश्लेषण किया जा सकता है जैसे स्व रिपोर्ट सूची और कारक विश्लेषण।
कैटेल के सिद्धान्त के अनुसार 16 प्राथमिक व्यक्तित्व कारक हैं जिससे किसी व्यक्ति के व्यक्तित्व को समझा जा सकता है। यह कारक निम्नलिखित हैं-
1. भावुक / संवेगात्मक रूप से अस्थिर
2. विवेकशील
3. स्वयं में सीमित / मित्रता रहित
4. दबंग / अधिकार जमाने वाला
5. सादा एवं संयमी / गंभीर
6 अन्तरात्मा से प्रेरित
7. शर्मीला / डरपोक
8. नाजुक
9. शंकालु
10. व्यवहारशील
11. चालाक / हेराफेरीवाला
12. आत्मविश्वासी / संतोषी
13. रूढ़िवादी
14. दूसरों पर निर्भर
15. अनुशासनहीन
16. चिंता मुक्त।
|