लोगों की राय

बी ए - एम ए >> बीए बीएससी सेमेस्टर-4 शारीरिक शिक्षा

बीए बीएससी सेमेस्टर-4 शारीरिक शिक्षा

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :160
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2751
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बीए बीएससी सेमेस्टर-4 शारीरिक शिक्षा - सरल प्रश्नोत्तर

प्रश्न- व्यक्तित्व के 5 कारक सिद्धान्त की व्याख्या कीजिए।

उत्तर-

पाँच कारक माडल मनोविज्ञान में व्यापक रूप से स्वीकृत सिद्धान्त है जो पाँच आयामों के सन्दर्भ में मानव व्यक्तित्व का वर्णन करता है। इस मॉडल के विकास में गोल्डवर्ग (1981), पीडमोन्ट, मक्रे तथा कोस्टा (1991) का विशेष योगदान है।

व्यक्तित्व का वर्णन करने वाले पाँच कारक तथा उनसे सम्बन्धित गुण निम्नलिखित हैं-

1. बर्हिमुखी - इस प्रकार के व्यक्तित्व वाले लोग बातूनी अधिक मेलजोल रखने वाले, साहसी होते हैं।

2. सहमति या समझौतावादी प्रकृति - इस प्रकार के व्यक्तित्व वाले सीधे, सहयोगी तथा दूसरों के द्वारा पसन्द किये जाने वाले होते हैं।

3. अन्तरात्मा की आवाज - इस प्रकार के गुण वाले व्यक्ति अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाते हैं । पवित्र आचरण वाले होते हैं तथा ये अपने कार्य के प्रति अधिक सजग रहते हैं।

4. संवेगात्मक स्थिरता - संवेगात्मक स्थिरता गुण से सम्पन्न व्यक्ति शांत स्वभाव के तथा धैर्यवान होते हैं। इनके स्वभाव में स्थिरता पायी जाती है।

5. संस्कृति - संस्कृति से लगाव रखने वाले व्यक्ति बुद्धिमान होते हैं, इन्हें कला तथा दर्शन की अच्छी समझ होती है। ये साहित्यिक विषयों में काफी निपुण होते हैं।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book