बी ए - एम ए >> बीए बीएससी सेमेस्टर-4 शारीरिक शिक्षा बीए बीएससी सेमेस्टर-4 शारीरिक शिक्षासरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
बीए बीएससी सेमेस्टर-4 शारीरिक शिक्षा - सरल प्रश्नोत्तर
प्रश्न- मनोरंजन की एजेन्सियों से आप क्या समझते हैं? इनका वर्गीकरण कीजिए।
उत्तर-
मनुष्य अपने खाली समय का सदुपयोग करने के लिए मनोरंजन क्रियाओं में भाग लेता है। मनोरंजन क्रियाओं से सम्बन्धित विभिन्न एजेन्सियाँ कार्य कर रही हैं। एजेन्सियों से तात्पर्य उन संगठनों, मनुष्यों और समूहों से है जो किसी देश अथवा लोगों का मनोरंजन करते हैं। प्रगतिशील और विकसित देशों में ऐसे संगठन सुचारू रूप से अपना कार्य करते हैं। हमारे अपने देश भारत में एजेन्सियाँ अपनी सुविधा और इच्छानुसार कार्य करती हैं। आज कई संस्थाएँ मनोरंजन से सम्बन्धित क्रियाओं के लिए अपनी सेवाएँ प्रदान कर रही हैं। इन एजेन्सियों को विद्वानों ने अलग-अलग प्रकार से विभाजित किया है जो निम्नलिखित हैं-
(1) घर या परिवार,
(2) सरकारी संस्थाएँ,
(3) राज्य सरकारें,
(4) स्वैच्छिक व अर्ध-सरकारी संस्थाएँ,
(5) निजी संस्थाएँ,
(6) व्यापारिक संस्थाएँ।
कुछ ऐसी सरकारी संस्थाएँ हैं जो राज्य / केन्द्र के सहयोग से चलती हैं। जैसे-
(1) संगीत कला अकादमी
(2) अखिल भारतीय राष्ट्रीय मनोरंजन कार्यक्रम,
(3) राष्ट्रीय मनोरंजन संस्थाएँ,
(4) राष्ट्रीय सांस्कृतिक केन्द्र,
(5) मनोरंजन का केन्द्रीय सलाहकार बोर्ड
(6) यूथ फेस्टिवल,
(7) नेशनल स्कूल ड्रामा एण्ड डान्स,
(8) अप्पूघर,
(9) बाल भवन नई दिल्ली.
(10) जनसम्पर्क विभाग,
(11) चिड़ियाघर,
(12) इक्वेरियम,
(13) राट्रीय पार्क, आदि।
|