बी ए - एम ए >> बीए बीएससी सेमेस्टर-4 शारीरिक शिक्षा बीए बीएससी सेमेस्टर-4 शारीरिक शिक्षासरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
बीए बीएससी सेमेस्टर-4 शारीरिक शिक्षा - सरल प्रश्नोत्तर
प्रश्न- मनोरंजन में परिवार की भूमिका को स्पष्ट कीजिए।
अथवा
'परिवार मनोरंजन की एक एजेन्सी है।' स्पष्ट कीजिए।
उत्तर-
परिवार एक ऐसी संस्था है जो मनुष्य की विभिन्न आवश्यकताओं की पूर्ति में सहायक होती है बालक परिवार में रहकर अपना समुचित विकास करता है। बालक के लिए खेल या मनोरंजन एक मूलभूत आवश्यकता होती है। परिवार इसके लिए विभिन्न प्रकार के खेल सामग्री की व्यवस्था करता है। यह खेल सामग्री बालक की आयु के अनुकूल होती है। जब बालक की आयु कम होती है तो उसे खेलने के लिए सिर्फ उपकरण उपलब्ध करवाये जाते हैं, जैसे - गुब्बारा, झुनझुना, मोटरगाड़ी आदि, कविता आदि के माध्यम से मनोरंजन परन्तु जैसे-जैसे बालक की आयु बढ़ती जाती है उसे कहानी, करवाया जाता है। विद्वानों का यह मानना है कि शिशु की प्रथम पाठशाला घर या परिवार ही होती है जहाँ वह विभिन्न मनोरंजन क्रियाओं के माध्यम से ज्ञान प्राप्त करता है तथा अपना शारीरिक व मानसिक विकास करता है। इस प्रकार हम परिवार को मनोरंजन की एक एजेन्सी के रूप में स्वीकार्य कर सकते हैं।
|