लोगों की राय

बी ए - एम ए >> बीए बीएससी सेमेस्टर-4 शारीरिक शिक्षा

बीए बीएससी सेमेस्टर-4 शारीरिक शिक्षा

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :160
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2751
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बीए बीएससी सेमेस्टर-4 शारीरिक शिक्षा - सरल प्रश्नोत्तर

प्रश्न- मनोरंजन के विभिन्न प्रकार बताइये।

उत्तर-

मनोरंजन के विभिन्न प्रकार
(Types of Recreation)

कुछ सुस्थापित उत्तम प्रकार के मनोरंजनों का विवरण नीचे दिया गया है।

1. सामुदायिक मनोरंजन - यह मनोरंजन गाँवों, कस्बों और शहरों में रहने वालों के द्वारा नियंत्रित होकर समुदाय तथा वित्तीय सुविधाएँ प्रदान कर आयोजित किया जाता है।

2. औद्योगिक मनोरंजन - यह कार्यक्रम बड़े औद्योगिक घरानों तथा अन्य व्यावसायिक स्थापनाओं द्वारा अपने कर्मचारियों के लिए प्रशासित, प्रयोजित एवं संचालित किया जाता है।

3. औपचारिक मनोरंजन - यह कार्यक्रम अस्पतालों, उपचार गृहों तथा अन्य स्थापनाओं में अपंग तथा अन्य प्रकार के रोगियों के लाभ के लिए चलाया जाता है। इस कार्यक्रम को बढ़ते हुए मूल्य परखता के रूप में जाना जाता है।

4. संस्थागत मनोरंजन - इस प्रकार का कार्यक्रम मंडलों, विश्वविद्यालयों के द्वारा उनके यहाँ पंजीकृत अभ्यर्थियों के लिए शालाओं एवं महाविद्यालयों में तथा सम्बन्धित प्राधिकारों द्वारा उपलब्ध कराया जाता है।

5. पारिवारिक मनोरंजन - ऐसे कार्यक्रमों का चयन परिवार द्वारा अपने अवकाश के क्षणों में व्यस्त रहने के लिए किया जाता है।

6. व्यावसायिक मनोरंजन - ऐसे कार्यक्रम आमोद-प्रमोद के उद्यानों, परिहास क्षेत्रों जैसे स्थानों में लाभ के उद्देश्य से संचालित किया जाता है।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book