बी ए - एम ए >> बीए बीएससी सेमेस्टर-4 शारीरिक शिक्षा बीए बीएससी सेमेस्टर-4 शारीरिक शिक्षासरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
बीए बीएससी सेमेस्टर-4 शारीरिक शिक्षा - सरल प्रश्नोत्तर
प्रश्न- खेल प्रदर्शन पर उपलब्धि के प्रभाव को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर-
खेल प्रदर्शन पर उपलब्धि का बहुत बड़ा प्रभाव पड़ता है। उपलब्धि की प्राप्ति खिलाड़ी के अन्तर आत्मविश्वास को जाग्रत व दृढ़ करती है तथा खिलाड़ी को उत्साहित करती है। जब किसी खिलाड़ी को उपलब्धि की प्राप्ति होती है तो उसे एक अलग पहचान मिलती है उसकी पहुँच में वृद्धि होती है जिससे उसे नवीन प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेने और सफल होने के लिये प्रेरणा मिलती है। उपलब्धि की प्राप्ति खिलाड़ी के मान-सम्मान में वृद्धि करती है। जब एक उपलब्धि प्राप्त खिलाड़ी किसी प्रतिस्पर्धा में भाग लेता है तो विपक्षी पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनता है। जिसका सीधा फायदा उपलब्धि प्राप्त खिलाड़ी को होता है। उपलब्धि प्राप्त खिलाड़ी को साथी खिलाड़ियों तथा दर्शकों से सकारात्मक प्रोत्साहन प्राप्त होता है जिससे उसके प्रदर्शन में और सुधार होता है।
|