बी ए - एम ए >> बीए बीएससी सेमेस्टर-4 शारीरिक शिक्षा बीए बीएससी सेमेस्टर-4 शारीरिक शिक्षासरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
बीए बीएससी सेमेस्टर-4 शारीरिक शिक्षा - सरल प्रश्नोत्तर
प्रश्न- उपलब्धि से आप क्या समझते हैं? खेलों में इसके महत्व को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर-
उपलब्धियाँ सफलता का परिणाम होती है, खेलों में उपलब्धियाँ खिलाड़ी की श्रेष्ठता का सबूत होती है। उपलब्धि इस बात का परिचायक होती है कि आमुक व्यक्ति या समूह (टीम) ने अपने लक्ष्य को सफलतापूर्वक प्राप्त कर लिया है। उपलब्धि व्यक्ति या टीम द्वारा उसे अर्जित करने में किये गये प्रयास श्रम प्रतिस्पर्धा को अपने अन्दर समाहित किये रहती है।
खेलों में उपलब्धि का महत्व - उपलब्धि अपने अन्दर महत्व, श्रम, साधना, प्रयास को समर्पित किये रहती है जिससे एक खिलाड़ी या टीम के लिये यह बहुत ही महत्वपूर्ण होती है उपलब्धि के महत्व को निम्न बिन्दुओं की सहायता से समझा जा सकता है।
1. सफलता का आनन्द - उपलब्धि या सफलता सदैव ही आनन्द की अनुभूति कराती है। यह खिलाड़ी को खुशी और संतुष्टि की अनुभूति कराती है। जिससे उसे अपने उद्देश्यों तथा लक्ष्यों को पाने में मदद मिलती है।
2. स्वयं से प्रतिस्पर्धा करना - हम सब जानते हैं कि लक्ष्य की प्राप्ति के बाद व्यक्ति नये लक्ष्य की ओर अग्रसर हो जाता है। वह अपने खेल स्तर को सुधारने का प्रयत्न करता है या यूँ कहें कि वह नया कीर्तिमान स्थापित करना चाहता है इसमें उसके द्वारा अर्जित उपलब्धि सहायक होती है।
3. टीम भावना का विकास - उपलब्धि टीम भावना को विकसित कर कार्य कौशल में वृद्धि करती है। खेल प्रतिस्पर्धा में टीम के सभी सदस्यों को संगठित होकर सहयोग करना होता है जो उन्हें सफलता के मार्ग पर ले जाता है।
4. खिलाड़ियों के आत्म-विश्वास में वृद्धि - उपलब्धि खिलाड़ियों को सफलता का अनुभव प्रदान करता है जिससे उनके आत्म-विश्वास में वृद्धि होती है। वह अपने लक्ष्य के प्रति अधिक गम्भीर प्रयास करने के लिए प्रेरित होते हैं।
5. राष्ट्रीय गौरव में वृद्धि - अन्तर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं में प्राप्त की गयी उपलब्धियों से उस राष्ट्र का सिर गर्व से उठ जाता है जिस देश के खिलाड़ी या टीम के द्वारा यह अर्जित की जाती है।
|