लोगों की राय

बी ए - एम ए >> बीए बीएससी सेमेस्टर-4 शारीरिक शिक्षा

बीए बीएससी सेमेस्टर-4 शारीरिक शिक्षा

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :160
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2751
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बीए बीएससी सेमेस्टर-4 शारीरिक शिक्षा - सरल प्रश्नोत्तर

प्रश्न- खेलों में प्रोत्साहन के प्रकार बताइये।

उत्तर-

खेलों में टीम तथा खिलाड़ियों के आयोजकों, सामाजिक संगठनों, प्रयोजकों व सरकार के माध्यम से निम्नलिखित प्रोत्साहन दिये जाते हैं।

1. वित्तीय प्रोत्साहन - वित्तीय प्रोत्साहन के अन्तर्गत टीम तथा खिलाड़ियों को नकद राशि प्रदान की जाती है, यह राशि प्रतियोगिता के स्तर पर निर्भर करती है।

2. आदर व सम्मान रूपी प्रोत्साहन - इसके अन्तर्गत खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धियों और सफलताओं के लिए सम्मान और आदर दिया जाता है इससे खिलाड़ियों के आत्मविश्वास और उत्साह में वृद्धि होती है।

3. मानसिक प्रोत्साहन - इसके अन्तर्गत खेल प्रतियोगिता के दौरान साथी खिलाड़ियों तथा दशकों द्वारा खिलाड़ी को प्रोत्साहित किया जाता है यह खिलाड़ी के दृष्टिकोण, सोचने के तरीके और संघर्ष करने की क्षमता को बढ़ाता है। यह खिलाड़ी को कठिन परिस्थिति में संघर्ष करने की क्षमता प्रदान करता है।

4. सामाजिक प्रोत्साहन - इसके अन्तर्गत खिलाड़ियों को समाज को लोगों को संगठनों द्वारा . प्रोत्साहित किया जाता है। कई बार उन्हें सम्मान, पुरस्कार प्रदान कर उनका हौसला बढ़ाया जाता है।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book