लोगों की राय

बी ए - एम ए >> बीए सेमेस्टर-4 शिक्षाशास्त्र

बीए सेमेस्टर-4 शिक्षाशास्त्र

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :180
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2748
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बीए सेमेस्टर-4 शिक्षाशास्त्र - सरल प्रश्नोत्तर

स्मरण रखने योग्य महत्वपूर्ण तथ्य

'मानसिक स्वास्थ्य विज्ञान' का अर्थ शाब्दिक अर्थ है - मस्तिष्क को स्वस्थ या निरोग रखने वाला विज्ञान।

क्रो एण्ड क्रो के अनुसार - "मानसिक स्वास्थ्य विज्ञान वह विज्ञान है जिसका संबंध मानव कल्याण से है और जो मानव संबंधों को सभी क्षेत्रों में प्रभावित करता है।" मानसिक स्वास्थ्य विज्ञान मानसिक आरोग्य का शास्त्र है।

आयुर्वेद शरीर की व्याधियों का उपचार करता है।

मानसिक स्वास्थ्य विज्ञान में असामान्य, असंगत, विचलित व्यवहारों का अध्ययन एवं उपचार किया जाता है।

ड्रेवर के अनुसार - "मानसिक स्वास्थ्य विज्ञान का अर्थ है - मानसिक स्वास्थ्य के नियमों की खोज करना और उसके संरक्षण के उपाय करना।

हेडफील्ड के अनुसार - "मानसिक स्वास्थ्य विज्ञान का संबंध मानसिक स्वास्थ्य की रक्षा और मानसिक अवस्थापन को दूर करना है।"

मानसिक स्वास्थ्य विज्ञान, मनोविज्ञान तथा चिकित्सा के क्षेत्र में एक नई अध्ययन शाखा तथा व्यवहार विज्ञान के रूप में विकसित हो रहा है।

मानसिक स्वास्थ्य विज्ञान का उद्देश्य व्यक्ति को सुखी बनाना है।

स्किनर के अनुसार- मानसिक स्वास्थ्य विज्ञान के दो पहलू हैं-

1. सकारात्मक पहलू (Positive Aspect) तथा
2. नकारात्मक पहलू (Negative Aspect)

सकारात्मक पहलू में निम्न बातें सम्मिलित होती है-

1. प्रारम्भिक अवस्था में मानसिक रोगों की खोज करना,
2. ऐसे रोगों की रोकथाम रखना, तथा
3. समाज के अधिक से अधिक व्यक्तियों के स्वस्थ जीवन की व्यवस्था करना।

नकारात्मक पहलू में निम्न शामिल हैं-

1. मानसिक रोगियों की अधिक उदारता एवं कुशलता के साथ चिकित्सा करना तथा
2. उन्हें समाज के योग्य बनाना

अन्य विद्वानों ने मानसिक स्वास्थ्य विज्ञान के तीन पहलुओं का वर्णन किया है-

1. उपचारात्मक पहलू (Curative aspect)
2. निरोधात्मक पहलू (Negative aspect) तथा
3. संरक्षणात्मक पहलू (Preservative Aspects)

मानसिक स्वास्थ्य विज्ञान मनुष्य एवं समाज के लिए उन परिस्थितियों का निर्माण करता है जिससे उनमें संतुलन बना रहे।

शेफर के अनुसार - "व्यक्ति को अधिक पूर्ण, अधिक सुखी, अधिक सामंजस्यपूर्ण और अधिक प्रभावपूर्ण जीवन प्राप्त करने में सहायता देना ही मानसिक स्वास्थ्य विज्ञान का उद्देश्य है।"

लैडले के अनुसार  - "मानसिक स्वास्थ्य का अर्थ है - वास्तविकता के धरातल पर वातावरण से पर्याप्त सामंजस्य करने की योग्यता।

लैंगफील्ड के अनुसार  - "चिन्ताओं और कुसमायोजनों का अन्त कर के लोगों को अधिक संतोषजनक और अधिक उत्पादक जीवन प्राप्त करने में सहायता देना ही मानसिक स्वास्थ्य विज्ञान का ध्येय है।"

हैडफील्ड के अनुसार  "सामान्य रूप से मानसिक स्वास्थ्य सम्पूर्ण व्यक्तित्व का सामंजस्य पूर्णता के साथ कार्य करना है।"

फ्रेन्डसन के अनुसार - "मानसिक स्वास्थ्य और अधिगम से सफलता का बहुत घनिष्ठ संबंध है।"

बालक के मानसिक स्वास्थ्य में बांधा डालने वाले कारक हैं-

1. वंशानुक्रम का प्रभाव
2. शारीरिक स्वास्थ्य का प्रभाव
3. समाज का प्रभाव
4. परिवार का प्रभाव

परिवार का बालक के मानसिक स्वास्थ्य पर निम्न प्रभाव पड़ता है-

1. परिवार का विघटन
2. परिवार की निर्धनता
3. परिवार का अनुशासन
4. पारिवारिक संघर्ष
5. माता पिता का व्यवहार।

विद्यालय का बालक के मानसिक स्वास्थ्य पर निम्न प्रभाव पड़ता है-

1. विद्यालय का वातावरण
2. पाठ्यक्रम का प्रभाव
3. शिक्षण विधियों का प्रभाव
4. परीक्षा प्रणाली का प्रभाव
5. कक्षा के वातावरण का प्रभाव
6. शिक्षक के व्यवहार का प्रभाव

'परसानिलिटी एण्ड द कल्चरल पैटर्न' पुस्तक के लेखक प्लांट हैं।

कुप्पुस्वामी के अनुसार - "जिन माता-पिता में निरन्तर संघर्ष होता रहता है, वे समायोजन की समस्याओं वाले बालकों में अत्यधिक प्रतिशत का कारण होते हैं।"

कुप्पुस्वामी के अनुसार - "स्वस्थ व्यक्तियों की अपेक्षा रोगी व्यक्ति नई परिस्थितियों से सामंजस्य करने में अधिक कठिनाई अनुभव करते हैं।

बालक के मानसिक स्वास्थ्य में उन्नति करने वाले कारक मुख्य हैं-

1. समाज के कार्य
2. परिवार के कार्य
3. अन्य कारक।

फ्रेंडसन के अनुसार - "मानसिक रूप से स्वस्थ बालक में 6 वर्ष की आयु तक उत्तरदायित्व, स्वतन्त्रता तथा आत्मविश्वास की भावनाओं का विकास हो जाता है।

शिक्षक के मानसिक स्वास्थ्य में बांधा डालने वाले कारक निम्न है-

1. आर्थिक कठिनाई
2 पद की सुरक्षा
3. कार्य का अत्यधिक भार
4 अपरिपक्व बुद्धि के बालकों से सम्पर्क
5. शिक्षण सामग्री का अभाव
6. मनोरंजन का अभाव
7. बाहरी कार्यों पर प्रतिबंध
8. जातीय विद्यालय
9. विद्यालय का निरंकुश शासक
10. समाज में निम्न स्थिति
11. अस्वस्थ निवास स्थान
12. शिक्षकों का पारस्परिक संघर्ष

शिक्षक के मानसिक स्वास्थ्य उन्नति करने वाले कारक निम्न हैं-

1. कार्य भार में कमी
2 पद की सुरक्षा
3. वेतन वृद्धि एवं नियमित वेतन,
4. शारीरिक स्वास्थ्य पर ध्यान
5. शिक्षण की दशाओं में सुधार
6. मानसिक स्वास्थ्य विज्ञान की सुरक्षा
7. विद्यालय का जनतंत्रीय वातावरण
8. विद्यालय प्रशासन में साझेदारी
9. सामाजिक सम्मान की प्राप्ति
10. शिक्षक संघों का संगठन
11. शिक्षण संस्थाओं का योग
12. शिक्षक का योग।

गेट्स के अनुसार - "शिक्षक मानसिक स्वास्थ्य में उन्नति करने के लिए शिक्षक की दशाओं में उन्नति करना आवश्यक है।"

एलिस के अनुसार - "विद्यालय के संचालन और नीतियों एवं विधियों को निर्धारित करने में शिक्षकों का अधिक भाग होना चाहिए।"

समायोजन की परिभाषाओं के आधार पर तथा व्यवहार के निरीक्षण से सुसमायोजित व्यक्ति में निम्नलिखित लक्षण होते हैं-

1. यह स्वयं तथा संतुलन को बनाए रखता है।
2. वह अपनी आवश्यकताओं व इच्छा के अनुसार पर्यावरण एवं जन्तुओं का लाभ उठाता है।
3. यह पर्यावरण और परिस्थितियों का ज्ञान और नियन्त्रण रखने वाला तथा उन्हीं के अनुकूल आचरण करने वाला होता है।
4. अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए समाज के अन्य लोगों को बाधा नहीं पहुँचाता है।
5. साधारण परिस्थितियों में सन्तुष्ट रहकर स्वयं की कार्यकुशलता को बनाए रखने में सहायक होता है।
6. यह स्पष्ट उद्देश्य तथा साहसपूर्ण व ठीक ढंग से समस्याओं का सामना करता है। गेट्स व अन्य विद्वानों के अनुसार "सुसमायोजित व्यक्ति वह है जिसकी आवश्यकताएँ एवं तृप्ति सामाजिक दृष्टिकोण तथा सामाजिक उत्तरदायित्व की स्वीकृति के साथ संगठित हो।"

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book