लोगों की राय

बी ए - एम ए >> बीए सेमेस्टर-4 समाजशास्त्र

बीए सेमेस्टर-4 समाजशास्त्र

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :180
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2747
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बीए सेमेस्टर-4 समाजशास्त्र - सरल प्रश्नोत्तर

स्मरण रखने योग्य महत्वपूर्ण तथ्य

विकास वह प्रक्रिया है जिसके कारण अपेक्षाकृत सरल समाज एक विकसित समाज के रूप में परिवर्तित होता है।

सामाजिक विकास की अन्य महत्वपूर्ण विशेषता यह भी है कि इसके अन्तर्गत सामाजिक सम्बन्धों का प्रसार होता है।

सामाजिक विकास के लिए समाज के विभिन्न भागों में सामंजस्य होना अति आवश्यक है।

औद्योगीकरण सामाजिक विकास का एक महत्वपूर्ण साधन है।

नगरीकरण आर्थिक तथा सामाजिक विकास की प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण अंग है गाँवों से कस्बों की ओर स्थानान्तरण, इसी प्रक्रिया में आता है।

कमजोर आर्थिक स्थिति वाले समाज में विकास की गति बहुत धीमी होती है।

सामाजिक विकास तथा राजनैतिक व्यवस्था का आपस में अटूट सम्बन्ध होता है।

सभ्यता का जैसे-जैसे विकास हो रहा है, वैसे-वैसे मानव की निर्भरता प्रकृति पर कम होती जा रही है और सामाजिक सम्बन्ध भी प्रभावित हो रहे हैं।

सामाजिक विकास इस मान्यता पर आधारित है कि समानता जितनी अधिक होगी, सामाजिक सम्बन्धों तथा सामाजिक व्यवस्था को उतना ही सामाजिक बनाया जा सकता है।

सामाजिक विकास आधुनिकीकरण प्रक्रिया का उतना ही महत्वपूर्ण अंग है जितना कि आर्थिक परिवर्तन, सांस्कृतिक संचय, आविष्कार अन्य संस्कृतियों से सम्पर्क, विसुंजयता शिक्षा आदि परिवर्तन के स्रोत हैं।

सामाजिक विकास की प्रकृति वैज्ञानिक है। इसके अन्तर्गत सामाजिक तथ्यों का अध्ययन वैज्ञानिक विधि द्वारा किया जाता है।

विकास एक ऊर्ध्वगामी प्रक्रिया है जिसे नियोजित किया जाता है। विकास एकपक्षीय अवधारणा है।

सामाजिक विकास की प्रकृति वैज्ञानिक है। इसके अन्तर्गत सामाजिक तथ्यों का अध्ययन वैज्ञानिक विधि द्वारा किया जाता है।

नगरीकरण, नए प्रारिवारिक संगठन, सत्ता, श्रमिक संघ आदि आर्थिक पहलू में विकास के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण होता है।

विकास के समाजशास्त्र में उन तत्वों के अध्ययन की विशेष महत्ता है जो विकास के कार्य में प्रेरणात्मक है।

सामाजिक विकास की दशा को तय करने में वैचारिक पृष्ठभूमि की एक सुनिश्चित भूमिका है।

विकास प्रशासन का तात्पर्य अर्थव्यवस्था और कुछ हद तक सामाजिक सेवाओं में नियोजित ढंग से परिवर्तन लाना है।

विकास प्रशासन नए मूल्यों को लाने वाला होता है।

कुशलता विकास की सफलता की कुंजी है। विकास प्रशासन में प्रशासनिक कुशलता को इसी कारण महत्व दिया जाता है क्योंकि इसके अभाव में विकास के उद्देश्यों को सफलतापूर्वक प्राप्त करना सम्भव नहीं है।

विकास एक व्यापक प्रक्रिया है इसके अन्तर्गत अनेक बातों का समावेश होता है।

विकासशील और विकसित देशों में विकास कार्यक्रम की अनेक योजनाएँ संचालित होती रहती हैं।

विकास प्रशासन का सर्वाधिक महत्वपूर्ण कार्य ग्रामीण एवं शहरी विकास के कार्यक्रमों को लागू  करना है।

'विकास' शब्द का अर्थ होता है निरन्तर आगे बढ़ना ।

विकास एक अनवरत प्रक्रिया है। विकास का कार्य शान्तिपूर्ण वातावरण में विकास का एक नया आयाम है।

विकास कार्य करना आसान कार्य नहीं है। प्रत्येक विकासशील देश के लिए विकास आवश्यक है।

विकास शब्द का प्रयोग परिमाणात्मक परिवर्तनों के साथ-साथ ही व्यावहारिक परिवर्तनों जैसे - कार्यकुशलता, कार्यक्षमता, व्यवहार में सुधार इत्यादि के लिए भी होता है।

विकास की कोई सीमा नहीं होती है।
विकास में मात्रात्मक वृद्धि और गुणात्मक दोनों होते हैं।

विकास के गुणात्मक उन्नति को गणितीय विधियों के द्वारा नहीं मापा जा सकता।

विकास एकीकृत व बहुआयामी होता है।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book