बी ए - एम ए >> बीए सेमेस्टर-4 राजनीति विज्ञान बीए सेमेस्टर-4 राजनीति विज्ञानसरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
बीए सेमेस्टर-4 राजनीति विज्ञान - सरल प्रश्नोत्तर
स्मरण रखने योग्य महत्वपूर्ण तथ्य
लॉस्की लोकतान्त्रिक समाजवादी विचारक थे जो निजी सम्पत्ति के विरोधी थे।
लॉस्की का जन्म इंग्लैण्ड के मैनचेस्टर नगर में हुआ था।
लॉस्की का मानना है राज्य एक समुदाय के समान है।
“विभिन्न समुदायों में राज्य एक सर्वोच्च समुदाय है" - लॉस्की
लॉस्की उदारवादी विचारधारा से सम्बन्धित विचारक हैं।
आर्थिक क्षेत्र में उनका सम्पत्ति का सिद्धान्त महत्वपूर्ण है।
लॉस्की सकारात्मक स्वतन्त्रता के समर्थक हैं।
लॉस्की व्यक्ति की स्वतन्त्रता का प्रबल समर्थक है।
लॉस्की राज्य को अनेक समुदायों का संघ मानता है
लॉस्की के अनुसार - राजनीतिक स्वतन्त्रता का अर्थ है, "राज्य के मामलों में सक्रिय हो पाने की शक्ति से है। "
A Grammar of Politics- 1929 पुस्तक में लॉस्की ने इंग्लैण्ड की शासन व्यवस्था पर प्रकाश डाला है।
लॉस्की सम्पत्ति के अधिकार का प्रबल समर्थक था, परन्तु जन कल्याण की दृष्टि से सम्पत्ति के अधिकार को सीमित करने का पक्षधर था।
धनवान तथा निर्धन में विभाजित समाज रेत की नीव पर टिका होता है"
लॉस्की इंग्लैण्ड में मजदूर दल का सक्रिय सदस्य था तथा 1945 में बनी मजदूर दल की सरकार के समय दल का अध्यक्ष था।
"नागरिकता व्यक्ति के विवेकपूर्ण निर्णय का जनकल्याण में प्रयोग है। "लोक-कल्याण के विरूद्ध मेरे कोई अधिकार नहीं हो सकते, क्योंकि ऐसा करना मुझे उस कल्याण के विरूद्ध अधिकार देना है जिसमें मेरा कल्याण घनिष्ठ व अविच्छिन्न रूप में जुड़ा हुआ है।"
|