बी ए - एम ए >> बीए सेमेस्टर-4 राजनीति विज्ञान बीए सेमेस्टर-4 राजनीति विज्ञानसरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
बीए सेमेस्टर-4 राजनीति विज्ञान - सरल प्रश्नोत्तर
अध्याय - 17
हैरोल्ड जोसेफ लॉस्की
(Harold Joseph Laski)
हैरोड जोसेफ लॉस्की ( 30 जून 1893 - 24 मार्च 1950) ब्रिटेन के राजनीतिक सिद्धान्तकार अर्थशास्त्री, लेखक एवं प्रवक्ता थे। वे राजनीति में सक्रिय रहे तथा 1945-1946 में ब्रिटेन के मजदूर दल (लेबर पार्टी) के अध्यक्ष रहे। 1926 से 1950 तक लन्दन अर्थशास्त्र स्कूल में प्राध्यापक रहे।
लॉस्की का जन्म इंग्लैण्ड के मैनचेस्टर नगर के एक सम्भ्रात यहूदी परिवार में 30 जून 1893 ई. को हुआ था। पिता नाथन लॉस्की इंग्लैण्ड में कपास के आयात के प्रमुख व्यवसायी थे। मैनचेस्टर ने ग्राम स्कूल तथा ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के न्यू कालेज में शिक्षा प्राप्त की। 1914 में आधुनिक इतिहास में फर्स्ट क्लास ऑनर्स में एम. ए. पास किया। शिक्षा समाप्ति के पश्चात अमरीका के मैकगिल विश्वविद्यालय के अध्यापक नियुक्त हुए। 1920 ई. में लन्दन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में अध्ययनार्थ लन्दन आए। 1936 में वह राजनीति के प्रोफेसर हो गए एवं जीवन पर्यन्त अध्यापन करते रहे। लॉस्की के सिद्धानत समाजवादी थे तथा प्राकृतिक अधिकारों के पक्षधर थे। व्यक्तिगत स्वतन्त्रता में उनकी बड़ी आस्था थी। किन्तु 1931 में जब ब्रिटेन में मजदूर सरकार का पतन हुआ, तो उनके विचार क्रान्तिकारी हो गये। 1946 में द्वितीय महायुद्ध का अवसान होने पर, जब ब्रिटेन में मजदूर दल की सरकार अत्यधिक बहुमत के साथ बनी तो एक सामाजिक क्रान्ति अभिलक्ष्ति रूप में समक्ष आयी एवं लॉस्की की 'जन-कल्याण - राज्य' की कल्पना सत्य हो उठी। 24 मार्च सन् 1950 को उनका देहान्त हो गया।
लॉस्की की प्रमुख कृतियाँ-
1. ऑथोरिटी इन मॉडर्न स्टेट - 1919
2. ए ग्रामर ऑफ पॉलिटिक्स - 1925
3. लिबर्टी इन मॉडर्न स्टेट - 1930
4. दि अमेरिकन प्रेसीडेंसी - 1940
|