बी ए - एम ए >> बीए सेमेस्टर-4 राजनीति विज्ञान बीए सेमेस्टर-4 राजनीति विज्ञानसरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
बीए सेमेस्टर-4 राजनीति विज्ञान - सरल प्रश्नोत्तर
स्मरण रखने योग्य महत्वपूर्ण तथ्य
जीन बोडिन ने सर्वप्रथम सम्प्रभुता का सिद्धान्त दिया था।
जीन बोडिन ने राज्य का ऐतिहासिक दृष्टिकोण से अध्ययन किया है।
बोडिन, सम्प्रभुता के बहुलवादी सिद्धान्त का समर्थन नहीं करता है।
बोडिन ने अपना सम्प्रभुता का सिद्धान्त अपनी कृति सिक्स बुक्स ऑफ कन्सर्निंग रिपब्लिका में दिया है।
16 वीं सदी में जीन बोडिन ने सम्प्रभुता एवं प्रभुसत्ता दोनों विचारों पर चर्चा की है।
बोडिन सम्प्रभुता की एकलवादी धारणा से सम्बन्धित विचारक हैं।
"सम्प्रभुता नागरिकों और प्रजाजनों पर वह सर्वोच्च शक्ति है जो विधि द्वारा नियंत्रित नहीं है।'
बोडिन वैधानिक सम्प्रभुता का समर्थन करता है।
जीन बोडिन की सभी रचनाएँ फ्रांसीसी में लिखी हैं।
बोडिन की मृत्यु लाओन में प्लेग फैलने से 1596 ई. में हुई थी।
जीन बोडिन राजा हेनरी - III का समर्थक था।
बोडिन के अनुसार सरकार का प्रकार आर्थिक एवं भौगोलिक कारकों पर निर्भर करता है।
जीन बोडिन निरंकुश राजतंत्र का समर्थक था।
जी बोडिन ने अपना सम्प्रभुता सम्बन्धित सिद्धान्त Six Books of Republica (1576) में प्रतिपादित किया था।
जीन बोडिन के अनुसार सम्प्रभुता मानव कानून से परे एक दायित्व था और केवल ईश्वरीय या प्राकृतिक कानून के अधीन था।
बोडिन के लिए सम्प्रभुता निरपेक्ष सतत अविभाज्य और सर्वोच्च शक्ति है।
जीन बोडिन ने विश्व की विभिन्न सभ्यताओं के ऐतिहासिक अध्ययन के आधार पर यह मत व्यक्त किया कि समाज में परिवर्तन चक्रीय रूप में घटित होते हैं।
|