|
प्राचीन भारतीय और पुरातत्व इतिहास >> बीए सेमेस्टर-4 प्राचीन इतिहास एवं संस्कृति बीए सेमेस्टर-4 प्राचीन इतिहास एवं संस्कृतिसरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
|||||||
बीए सेमेस्टर-4 प्राचीन इतिहास एवं संस्कृति - सरल प्रश्नोत्तर
प्रश्न- मयूरशर्मन् की राजनैतिक उपलब्धियों को बताइए।
उत्तर-
मयूरशर्मन् कदम्ब वंश का संस्थापक था। उसने चौथी शती ई. के मध्य में कुन्तल में 'बनवासी' को राजधानी बनाकर अपना राज्य स्थापित किया। उसने सम्भवतः पहला अभियान पल्लवों के अन्तपालों के विरुद्ध चलाया जिसमें वह सफल हुआ। उसने श्रीपर्वत के पठारी व जंगली क्षेत्र को अधिगृहीत कर वहाँ धीरे-धीरे एक शक्तिशाली कदम्ब सेना का गठन किया जिससे उसकी सैन्य शक्ति और अधिक बढ़ गई। उसने बाण आदि अनेक पड़ोसी सामन्त शासकों को परास्त कर उनसे विपुल धन एवं सम्पत्ति एकत्र की।
मयूरशर्मन् के चन्द्रवल्लि अभिलेख से उसकी महत्वपूर्ण उपलब्धियों का ज्ञान होता है। इस अभिलेख के अनुसार उसने विन्ध्य एवं अरावली की पहाड़ियों का मध्यवर्ती क्षेत्र, शक राज्य, मौखरि राज्य, सेन्द्रक राज्य, कावेरी एवं कपिनि नदियों का डेल्टाई भाग, पल्लव राज्य, त्रैकूटक एवं आभीर राज्यों के विरुद्ध सफलताएँ प्राप्त की थीं। एच. वी. श्रीनिवासमूर्ति की धारणा है कि चन्द्रवल्लि लेख में वर्णित उपर्युक्त विजयों को तब तक प्रामाणिक नहीं माना जा सकता है जब तक इसकी पुष्टि किसी दूसरे साक्ष्य से नहीं हो जाती। यद्यपि मयूरशर्मन् के राज्य की सीमाओं का सही ज्ञान नहीं हो सका है, परन्तु इस बात में कोई सन्देह नहीं है कि वह एक शक्तिशाली एवं महान शासक था।
|
|||||











