बी ए - एम ए >> बीए सेमेस्टर-4 मनोविज्ञान बीए सेमेस्टर-4 मनोविज्ञानसरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
बीए सेमेस्टर-4 मनोविज्ञान - सरल प्रश्नोत्तर
प्रश्न- टाइप A व्यवहार पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिये।
उत्तर-
टाइप A व्यवहार - टाइप A व्यक्तित्व की विशेषता यह है कि यह आक्रमणात्मक रूप से, बिना रुके हुए, अधिक से अधिक कम से कम समय में प्राप्त करना चाहता है। बहुधा वह ऐसे दूसरे व्यक्तियों अथवा शक्तियों से प्रतिद्वन्द्विता करके ऐसा करना चाहता है। Type A व्यवहार सिंड्रोम की पहचान तीन अवयवों से की जाती है-
1. सरलता से शत्रुतापूर्ण व्यवहार का उत्तेजित हो जाना।
2. समय के सम्बन्ध में व्यग्रता
3. प्रस्पिर्धा के माहौल में अधिक उपलब्धि प्राप्त करने की चेष्टा।
टाइप A व्यवहार सिन्ड्रोम वाले व्यक्ति अत्यधिक प्रतिस्पर्धाग्रस्त तथा उपलब्धि उन्मुख होते हैं। ऐसे व्यक्ति सदैव भागदौड़ में लगे रहते हैं, क्यू (Ques) तथा देरी को सहन नहीं करते । इस प्रकार के व्यक्ति में सक्रियता अधिक होती है तथा ये भावविष्ट भी होते हैं। इस प्रकार के व्यक्ति तेजी से पढ़ते हैं, तेज कार्य करने में एवं वाहन चालन का कार्य भी तेजी से करते हैं तथा लगातार यह विचार करते रहते हैं कि आगे क्या करना है उस समय भी वह दूसरों को सुनते हुए लगते हैं। Type - A व्यक्तित्व गैलेन द्वारा वर्गीकृत किए हुए व्यक्तित्व के प्रकारों में भावविष्ट से मिलता-जुलता है।
Type - A व्यवहार दो प्रकार से मापा जा सकता है-
(i) संरचनात्मक साक्षात्कार
(ii) प्रश्नावली
रोसेनमान 1978 द्वारा बनाई गई संरचनात्मक साक्षात्कार में व्यक्तियों से ऐसी स्थितियों में वह आमतौर से क्या प्रतिक्रिया करेंगे, पूछा जाता है जो विशिष्ट रूप से व्यग्रता शत्रुता, अथवा प्रतिस्पर्धा को प्रकाश में लाती है। इन प्रश्नों के उत्तर टाइप A व्यवहार का आंशिक मापन प्रदान करते हैं।
एक प्रश्नावली जेन्किन्स ऐक्टिविटी सर्वे है। यह एक आत्मलेखा प्रश्नावली है जिसमें लगभग 50 पदांश होते हैं इसमें साधारण रूप से प्रश्न A / B प्रकार के व्यवहार पर पूछे जाते हैं। उदाहरण "जब आप किसी व्यक्ति को बातें करते सुनते हैं और वह व्यक्ति मुख्य बिन्दु पर आने पर बहुत समय लेता है। आप कितनी बार यह प्रतीत करते हैं कि व्यक्ति को तेजी लाने को कहा जाए।
टाइप - A के सम्बन्ध में प्रारम्भिक अनुसंधान पुरुषों पर किये गये, किंतु स्त्रियों पर भी किए गये अनुसंधान भी इसी प्रकार के प्रभावों का सुझाव देते हैं। टाइप A स्त्रियाँ तनावों के समय अधिक हृदय संवहनी प्रतिक्रियाशीलता प्रदर्शित करती हैं। इसके अतिरिक्त वह समय के सम्बन्ध में अधिक आग्रही, अधिक उद्देश्य उन्मुख तथा अधिक प्रतिद्वन्द्वी एवं आक्रमणात्मक होती हैं। स्त्रियों में टाइप A सिन्ड्रोम क्रोध, दुश्मनी एवं पुरूष भूमिका उन्मुखता के साथ, सह-सम्बन्धित है।
|